ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर।
रंजिश में घर में घुसकर तोड़फोड़ और सरे आम अवैध तमंचो से फायरिंग करते युवक सीसीटी कैमरे मे क़ैद।
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम पंजाबनगर में रंजिश के चलते घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और फायरिंग करने का मामला सामने आया है।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसकी बहू का जबरन अपहरण करने का भी प्रयास किया।
घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी और पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
वही इस मामले मे एसपी अनिल कुमार ने मीडिया से वार्ता कर बताया पुलिस की मामला पारिवारिक विवाद का है। आरोपी बनाए गए लोग पीड़ित के बेटे के ससुराली बताए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
क्षेत्र के ग्राम पंजाबनगर निवासी सज्जाद के बेटे का निकाह 28 जुलाई 2026 को मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि बहू के मायके वाले इस शादी से नाखुश थे और इसी बात को लेकर रंजिश रखते थे। सज्जाद का आरोप है कि अजीतपुर के कुछ लोग उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की।
ओर घर के बाहर फायरिंग की इस मामले मे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है
बाइट अनिल कुमार एसपी रामपुर
विजुअल ,,,फायरिंग की घटना सीसीटी कैमरे मे क़ैद हो गई है,,
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,,
