ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर
*1800 शीशी कोडीन सिरप के साथ 3 नशा तस्कर गिरफ्तार*
रामपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना गंज पुलिस ने नानकार बाईपास के बाग से 1800 प्रतिबंधित नशे की शीशियां और 7300 रुपये के साथ 3 तस्करों को दबोचा।
पकड़े गए तस्कर मुरादाबाद से सस्ते सिरप लाकर रामपुर में ब्लैक में बेचते थे। इनमें एक शातिर अपराधी राजा पुत्र बाबर भी शामिल है जिस पर पहले से 49 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वही इस मामले पर अडीशनल एसपी अनुराग सिंह ने मीडिया से वार्ता कर कहा नशे का कारोबार करने वाले तीनों शातिर अपराधी हैं दो मुरादाबाद के हैं और एक रामपुर का शातिर अपराधी है जिसको पर 49 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है इस मामले में कार्रवाई की जा रही है
बाइट अनुराग सिंह asp रामपुर
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
