रील के चक्कर में पारसिक हिल से सीधे रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, 17 वर्षीय चालक गंभीर घायल!
नवी मुंबई ।सीबीडी-बेलापुर के पारसिक हिल इलाके में एक चौंकाने वाला हादसा सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पहाड़ी पर रील बनाने के दौरान एक चार पहिया वाहन फिसलकर सीधे नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरा।
हादसे में चालक चिन्मय उदय पाटील (17) गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। रेलवे ट्रैक पर गिरी कार को हटाने का काम शुरू किया गया। साथ ही रेलवे यातायात की सुरक्षा को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए गए।
