नासिक के निफाड़ में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया।
आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचकर मुख्य अधिकारी के ऑफिस में 4 से 5 आवारा कुत्ते छोड़ दिए प्रदर्शनकारियों ने अधिकारी की टेबल पर नोटों की माला भी रखी। उनका आरोप है कि इलाके में आवारा कुत्तों को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन इसके बावजूद समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई
नासिक से संदीप द्विवेदी की रिपोर्ट
