ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर।
*बिजली चोरी पकड़ना पड़ा भारी, JE को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा! वीडियो वायरल*
रामपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ तहसील टांडा के गांव सेंटा खेड़ा में बिजली विभाग की टीम पर हमला हो गया।
बताया जा रहा है कि बिजली विभाग अवर अभियंता इरशाद हुसैन अपनी टीम के साथ गांव में बिजली चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान गांव में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरी पकड़े जाने से बौखलाए गांव के कुछ अराजक तत्वों ने JE इरशाद हुसैन के साथ जमकर मारपीट कर दी।
इस पूरी मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिलहाल अवर अभियंता इरशाद हुसैन ने टांडा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
सवाल ये है कि ईमानदारी से अपना काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पर हमला कब तक?
रिपोर्टर परवेज़ ने रामपुर यूपी,,
