ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर
अपने ही बेटे का अपहरण की साजिश खुद बच्चे के पिता ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर रची थी।
बिलासपुर पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है
रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी रामपुर के निर्देशन में थाना बिलासपुर पुलिस ने 3 साल 6 माह के मासूम के अपहरण की घटना का सनसनीखेज खुलासा किया है।
इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अपहरण की साजिश खुद बच्चे के पिता ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने मुकदमा वादी यानी बालक के पिता और उसके दोस्त दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने अपहर्त बालक को सकुशल बरामद कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि आखिर पिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया। बिलासपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की चारों तरफ सराहना हो रही है।
वही इस मामले पर रामपुर एसपी अनिल कुमार ने खुलासा करते बताया की आरोपी पिता सहित दो लोगो को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है
पिता ही अपहरण करने का साज़िश कर्ता निकला,,
बाइट अनिल कुमार एसपी रामपुर
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,,
