नवी मुंबई में चेन स्नैचर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार; 6 वारदातों का खुलासा
नवी मुंबई: सड़क से गुजरने वाले नागरिकों को निशाना बनाकर सोने की चेन लूटने वाले गिरोह के खिलाफ नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने बड़ी कार्रवाई की है। तकनीकी जांच, CCTV फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो शातिर चेन स्नैचरों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कामोठे निवासी नौशाद मुश्ताक आलम उर्फ सागर (32) और खैरने MIDC निवासी प्रशांत राजू मगर उर्फ वाघमारे (36) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 लाख 39 हजार रुपये से अधिक कीमत की 6 सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी नौशाद के खिलाफ पहले से 41 मामले, जबकि प्रशांत के खिलाफ 6 गंभीर अपराध दर्ज हैं।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खारघर, कोपरखैरणे और रबाले पुलिस थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की 6 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।
इस कार्रवाई को नवी मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-1 की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
बाइट — भाऊसाहेब ढोले, ACP, क्राइम ब्रांच, नवी मुंबई पुलिस
