राजस्थान के नीमराना से जिला गाजीपुर का संदीप कुमार भारद्वाज ला पता परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
जिला गाजीपुर के थाना सैदपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जहान पुर का मामला प्रकाश में आया है
बता दें कि,पिता और पुत्र का रिश्ता एक पवित्र, गहरा और अनूठा बंधन होता है। इसमें शब्दों से ज्यादा मौन और भावनाओं का महत्व होता है। एक पिता अक्सर अपना प्यार खुलकर जताते नहीं , लेकिन उनकी हर कठोरता के पीछे पुत्र की भलाई और उसका साहस बढ़ाना छिपा होता है।पिता और पुत्र के रिश्ते की विशेषताएँ मौन प्रेम और गहरा जुड़ाव होता है पिता और पुत्र के बीच सीधी बातचीत कम होती है, लेकिन एक-दूसरे के प्रति फिक्र और सम्मान बहुत ज्यादा होता है पिता अजय कुमार भारद्वाज की दर्द भरी ये बाते दिल को झकझोर कर रख दिया पिता की नम आंखों ने ये बया कर रही थी कि हमारा एक लौता बेटा संदीप कुमार भारद्वाज कब मिले गा, अजय कुमार की ये खामोशी कौन समझे गा अजय कुमार भारद्वाज ने बताया कि हमारा बेटा संदीप कुमार भारद्वाज राजस्थान के नीमराना थाना क्षेत्र के अल्केम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, कंपनी में लगभग पांच साल से काम करता है। पिता ने बताया कि हमारी बाते हमारे बेटे से 4तारीख को हुई थी इसके बाद हम अपने बेटे को लगातार फोन लगाता रहा लेकिन फोन इनकमिंग काल नहीं बता रहा था हमने रिचार्ज भी कराया लेकिन फिर भी इनकमिंग काल नहीं बता रहा था परेशान पिता अपने बेटे की तलाश में राजस्थान पहुंचा उस कम्पनी में जहा उनका बेटा काम करता था उस कम्पनी के मैनेजर ने संदीप कुमार भारद्वाज के पिता को थाना नीमराना लेकर गए और गुम शुदा में रिपोर्ट दर्ज कराई लाचार बेबस पिता अपने बेटे को ढूंढने बी बी बिल्डर्स सोसाइटी में प्लाट नंबर जे 004 में उसके रूम पर गए लेकिन कोई जानकारी हासिल नहीं हुई पिता अजय कुमार भारद्वाज ने राजस्थान की प्रशासन से उम्मीद जताई है कि हमारा बेटा हमको सही सलामत सुपुर्द करे
*ब्यूरो रिपोर्ट शिवाजी cen news गाज़ीपुर*
