By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा, 35 मेडल के साथ ओवरऑल चैंपियन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा, 35 मेडल के साथ ओवरऑल चैंपियन
Sports

कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा, 35 मेडल के साथ ओवरऑल चैंपियन

cennews
Last updated: August 14, 2026 12:46 pm
By cennews
Share
5 Min Read
कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा, 35 मेडल के साथ ओवरऑल चैंपियन
कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा, 35 मेडल के साथ ओवरऑल चैंपियन
SHARE

कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा, 35 मेडल के साथ ओवरऑल चैंपियन

कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा, 35 मेडल के साथ ओवरऑल चैंपियन

भारतीय फेंसिंग टीम ने कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। चार दिन चले इस अभियान में भारत ने अंडर-23 और सीनियर कैटेगरी को मिलाकर कुल 35 मेडल जीते, जिसमें 13 गोल्ड, 8 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत मेडल टैली में शीर्ष पर रहा और प्रतिष्ठित विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी अपने नाम की।

पांच टीम इवेंट में गोल्ड

भारत की ऐतिहासिक जीत में सीनियर टीम इवेंट्स का प्रदर्शन खास रहा। भारतीय फेंसर्स ने छह टीम मुकाबलों में से पांच में गोल्ड मेडल जीते। टीम इंडिया ने मेंस सेबर, विमेंस सेबर, मेंस एपी, विमेंस एपी और विमेंस फॉयल में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, मेंस फॉयल में कड़े मुकाबले के बाद सिल्वर मेडल मिला। इस प्रदर्शन ने भारत की लीडरबोर्ड पर शीर्ष स्थिति मजबूत कर दी।

1982 से दी जा रही विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी

विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी कॉमनवेल्थ फेंसिंग फेडरेशन की ओर से 1982 से उस देश को दी जाती है, जो प्रतियोगिता में सबसे अच्छा ओवरऑल प्रदर्शन करता है। भारत का इस ट्रॉफी को जीतना देश की फेंसिंग के लिए बड़ी उपलब्धि है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों के बढ़ते दबदबे को दर्शाता है।

पहले दिन अंडर-23 खिलाड़ियों का दबदबा

लागोस में भारतीय टीम के अभियान की शुरुआत अंडर-23 व्यक्तिगत इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन के साथ हुई। पहले दिन भारत ने कुल 17 मेडल जीते, जिसमें 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल रहे। मेंस सेबर में निखिल वाघ की अगुवाई में भारतीय खिलाड़ियों ने पोडियम पर क्लीन स्वीप किया। इसके अलावा जॉइस अशिता ने विमेंस फॉयल, प्राची लोहान ने विमेंस एपी और जेफरलिन ने विमेंस सेबर में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीते।

सीनियर व्यक्तिगत मुकाबलों में भी चमका भारत

दूसरे दिन भारतीय फेंसर्स ने सीनियर व्यक्तिगत इवेंट्स में हिस्सा लिया और 7 मेडल अपने नाम किए। इनमें 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। सीनियर विमेंस एपी में तनिष्का खत्री और खुशी दाभाड़े का गोल्ड-सिल्वर प्रदर्शन दिन का प्रमुख आकर्षण रहा।

तीसरे दिन तीन गोल्ड समेत पांच मेडल

तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने पांच और मेडल जीते। इनमें 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल रहे। कनागलक्ष्मी ने सीनियर विमेंस फॉयल, राजेंद्रन शांतिमोली शेरजिन ने सीनियर मेंस एपी और सिंह करण सिंह ने सीनियर मेंस सेबर में गोल्ड मेडल जीतकर भारत की स्थिति और मजबूत की।

सपोर्ट स्टाफ की रणनीति भी रही अहम

भारतीय खिलाड़ियों की सफलता के पीछे कोच भरतजी ठाकोर, श्रीहरि पिसे और शंकर नारायणन की रणनीतिक सलाह अहम रही। फिजियोथेरेपिस्ट अमृता बालकावाड़े और टीम मैनेजर मनु त्यागी ने भी चार दिन चली प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस और इवेंट मैनेजमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के सपोर्ट सिस्टम ने खिलाड़ियों को लगातार बेहतर प्रदर्शन करने में मदद की।

राजीव मेहता ने टीम को दी बधाई

फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल राजीव मेहता ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ की कड़ी मेहनत से यह ऐतिहासिक जीत संभव हुई है। पहली बार कॉमनवेल्थ ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीतना भारतीय फेंसिंग में मौजूद प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का प्रमाण है।

आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बढ़ेगा आत्मविश्वास

राजीव मेहता ने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय फेंसर्स के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। साथ ही, आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट और बड़े वैश्विक चैंपियनशिप की तैयारी के लिए सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करेगी। कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रदर्शन देश में इस खेल की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और मजबूत होती अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी का संकेत है।

You Might Also Like

एशियाई खेलों में नीरू ढांडा के ऐतिहासिक स्वर्ण पर पीएम मोदी ने दी बधाई, महिला ट्रैप टीम को रजत के लिए भी सराहा

एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का कमाल, 4×400 मीटर रिले में जीता गोल्ड

एशियन गेम्स: प्रिया घांघस ने बॉक्सिंग के 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में दर्ज की जीत, भारत का एक और मेडल पक्का

Asian Games: भारतीय महिला कबड्डी टीम का अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश, जापान को 50-25 से हराया

भारत को 2032 यूसीआई रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी, पुणे में होगा आयोजन

TAGGED: 35 मेडल के साथ ओवरऑल चैंपियन, कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम घोषित, चमारी अटापट्टू संभालेंगी कप्तानी: महिला एशिया कप श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम घोषित, चमारी अटापट्टू संभालेंगी कप्तानी: महिला एशिया कप
Next Article सपा सांसद छोटेलाल सिंह ने सी ई एन न्यूज़ को दी बधाई.
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एशियाई खेलों में नीरू ढांडा के ऐतिहासिक स्वर्ण पर पीएम मोदी ने दी बधाई, महिला ट्रैप टीम को रजत के लिए भी सराहा
एशियाई खेलों में नीरू ढांडा के ऐतिहासिक स्वर्ण पर पीएम मोदी ने दी बधाई, महिला ट्रैप टीम को रजत के लिए भी सराहा
Sports September 29, 2026
देश में खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को नहीं होगी किल्लत- शिवराज सिंह चौहान
देश में खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को नहीं होगी किल्लत- शिवराज सिंह चौहान
National September 29, 2026
आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
UP September 29, 2026
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का कमाल, 4×400 मीटर रिले में जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का कमाल, 4×400 मीटर रिले में जीता गोल्ड
Sports September 29, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?