Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने झंडू कुमार को दी बधाई, बोले- आपने अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने झंडू कुमार को दी बधाई, बोले- आपने अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया
Sports

पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने झंडू कुमार को दी बधाई, बोले- आपने अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया

Last updated: July 25, 2026 10:32 pm
cennews
Share
3 Min Read
पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने झंडू कुमार को दी बधाई, बोले- आपने अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया
पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने झंडू कुमार को दी बधाई, बोले- आपने अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया
SHARE

पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने झंडू कुमार को दी बधाई, बोले- आपने अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया

पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने झंडू कुमार को दी बधाई, बोले- आपने अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का पदक खाता खोला। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बधाई देते हुए इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

पीएम मोदी ने सराहा झंडू का संघर्ष और संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “झंडू कुमार का शानदार प्रदर्शन। उन्होंने पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पदक का खाता खोला है। झंडू को बधाई। उनकी यह उपलब्धि उनकी जबरदस्त ताकत, अटूट संकल्प और वर्षों की अनुशासित मेहनत का बेहतरीन उदाहरण है। हर चुनौती का सामना करते हुए और अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करके उन्होंने पूरे देश का मान बढ़ाया है और अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया है।”

खेल मंत्री ने भी दी बधाई

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी झंडू कुमार को बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत के लिए ब्रॉन्ज। झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में 190 किलोग्राम का शानदार भार उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला पदक जीता। पूरे देश को उन पर गर्व है।”

संघर्षों से भरा रहा झंडू का सफर

ब्रॉन्ज मेडल तक पहुंचने का झंडू कुमार का सफर आसान नहीं रहा। आर्थिक तंगी के कारण उन्हें एक समय ई-रिक्शा चलाकर और सब्जियां बेचकर परिवार का गुजारा करना पड़ा। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और लगातार मेहनत जारी रखी।

‘सपना कभी नहीं छोड़ा’

झंडू कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “मैंने अपना गुजारा करने के लिए ई-रिक्शा चलाया, सब्जियां बेचीं और बहुत संघर्ष किया। हालांकि, मैंने अपना सपना कभी नहीं छोड़ा। मुझे हमेशा विश्वास था कि एक दिन मैं अपने देश के लिए जरूर मेडल जीतूंगा।” उन्होंने कहा कि यह पदक सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने कठिन समय में उन पर भरोसा बनाए रखा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सफलता उन्हें भविष्य में भारत के लिए और बड़े मंचों पर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगी।

नाइजीरिया के इदरीस ने जीता गोल्ड

पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग मुकाबले में नाइजीरिया के रिलुवान इदरीस ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि इंग्लैंड के मैथ्यू हार्डिंग ने रजत पदक अपने नाम किया। झंडू कुमार ने कांस्य पदक जीतकर भारत को प्रतियोगिता का पहला पदक दिलाया।

You Might Also Like

FIH यूथ हॉकी5एस एशिया कप में भारतीय महिला टीम ने कजाकिस्तान को 10-0 से रौंदा, पुरुष टीम ने बांग्लादेश को हराया

आईएसएसएफ विश्व कप में संयम चमकीं, भारत को दिलाया पहला पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना बोर्गोहेन पर भारत की सबसे बड़ी उम्मीद, गोल्ड जीतकर अधूरा सपना पूरा करने का लक्ष्य

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को मिली फिडे की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी

आईएसएसएफ विश्व कप में संयम चमकीं, भारत को दिलाया पहला पदक

TAGGED: पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने झंडू कुमार को दी बधाई, बोले- आपने अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राष्ट्रपति मुर्मु ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया स्वीकार, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार राष्ट्रपति मुर्मु ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया स्वीकार, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राष्ट्रपति मुर्मु ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया स्वीकार, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
राष्ट्रपति मुर्मु ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया स्वीकार, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
National July 25, 2026
रामपुर मे मीठी पूड़ी खाने से लगभग एक ही परिवार के 20 लोग हुए फूड प्वाइजन का शिकार।
UP July 24, 2026
मुंबई महानगर क्षेत्र में यात्रियों और टैक्सी चालकों के लिए आज एक नई परिवहन सेवा की शुरुआत हुई।
Mumbai July 24, 2026
CM उमर अब्दुल्ला ने बारिश से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की, पूरे J&K में हाई अलर्ट के निर्देश
CM उमर अब्दुल्ला ने बारिश से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की, पूरे J&K में हाई अलर्ट के निर्देश
Jammu and Kashmir July 24, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?