Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को मिली फिडे की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को मिली फिडे की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Sports

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को मिली फिडे की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Last updated: July 24, 2026 10:32 pm
cennews
Share
4 Min Read
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को मिली फिडे की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को मिली फिडे की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी
SHARE

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को मिली फिडे की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को मिली फिडे की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारत के महान शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (फिडे) का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। रूसी प्रमुख अर्काडी द्वोरकोविच को यूरोपीय संघ (ईयू) की नवीनतम प्रतिबंध सूची में शामिल किए जाने के कारण यह फैसला लिया गया है।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूरोपीय संघ और उसके सहयोगी देशों ने रूस के खिलाफ कई आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध लगाए हैं। अब ईयू ने प्रतिबंधों का 21वां पैकेज जारी किया है। इसमें 48 लोगों और 170 संस्थाओं सहित कुल 218 नए नाम जोड़े गए हैं। युद्ध शुरू होने के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी प्रतिबंध सूची मानी जा रही है।

इन प्रतिबंधों के तहत संबंधित लोगों की संपत्तियां फ्रीज की जा सकती हैं। उन्हें आर्थिक मदद या अन्य संसाधन उपलब्ध कराने पर रोक लगाई जाती है। इसके साथ ही उन पर यात्रा संबंधी प्रतिबंध भी लागू हो सकते हैं। प्रतिबंध सूची में नाम आने के बाद अर्काडी द्वोरकोविच ने कहा कि वह इस फैसले को गैर-कानूनी और गलत मानते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस फैसले को कानूनी तरीके से चुनौती देंगे और उन्हें भरोसा है कि आखिरकार उन्हें न्याय मिलेगा।

हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि जब तक यह मामला कानूनी रूप से साफ नहीं हो जाता, तब तक उनके खिलाफ लगे प्रतिबंध फिडे के कामकाज में परेशानी पैदा कर सकते हैं। इसी वजह से उन्होंने स्वेच्छा से फिडे अध्यक्ष के रूप में अपनी सभी शक्तियों और जिम्मेदारियों को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जब तक उन पर ईयू और स्विट्जरलैंड के नियमों के तहत प्रतिबंध लागू रहेंगे, तब तक वह अध्यक्ष के रूप में काम नहीं करेंगे।

फिडे के नियमों के अनुसार, ऐसी स्थिति में डिप्टी प्रेसिडेंट अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते हैं। इसी प्रावधान के तहत विश्वनाथन आनंद को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। अब वह तब तक फिडे का नेतृत्व करेंगे, जब तक द्वोरकोविच पर लगे प्रतिबंध हट नहीं जाते या स्थिति में कोई बदलाव नहीं आता।

फिडे काउंसिल ने भी द्वोरकोविच के फैसले को मंजूरी दे दी है। संगठन ने अपने बयान में कहा कि प्रतिबंध लागू रहने तक द्वोरकोविच फिडे के अध्यक्ष के रूप में मिलने वाले किसी भी अधिकार, जिम्मेदारी या विशेषाधिकार का इस्तेमाल नहीं करेंगे। वह संगठन या उसकी संपत्तियों पर किसी तरह का नियंत्रण भी नहीं रखेंगे। विश्वनाथन आनंद दुनिया के सबसे सफल शतरंज खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने भारत में शतरंज को नई पहचान दिलाई और कई युवा खिलाड़ियों को इस खेल की ओर प्रेरित किया। वह 2022 से फिडे के उपाध्यक्ष हैं और अब उन्हें अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दिलचस्प बात यह है कि पिछले महीने ही द्वोरकोविच ने सितंबर में होने वाले फिडे अध्यक्ष पद के चुनाव में लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। वहीं, विश्वनाथन आनंद ने साफ किया है कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार होंगे।

फिडे अध्यक्ष पद के चुनाव सितंबर में उज्बेकिस्तान में होने वाले 46वें शतरंज ओलंपियाड के दौरान आयोजित जनरल असेंबली में होंगे। इस चुनाव में कजाकिस्तान शतरंज महासंघ के अध्यक्ष तिमुर तुरलोव भी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। ऐसे में आने वाले महीनों में फिडे के नेतृत्व को लेकर अहम फैसले देखने को मिल सकते हैं।

You Might Also Like

FIH यूथ हॉकी5एस एशिया कप में भारतीय महिला टीम ने कजाकिस्तान को 10-0 से रौंदा, पुरुष टीम ने बांग्लादेश को हराया

आईएसएसएफ विश्व कप में संयम चमकीं, भारत को दिलाया पहला पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना बोर्गोहेन पर भारत की सबसे बड़ी उम्मीद, गोल्ड जीतकर अधूरा सपना पूरा करने का लक्ष्य

आईएसएसएफ विश्व कप में संयम चमकीं, भारत को दिलाया पहला पदक

महंगे टिकटों के बावजूद फीफा विश्व कप में उमड़ा फैंस का सैलाब, प्रशंसकों ने खोली जेब

TAGGED: पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को मिली फिडे की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, कहा- देश को आप पर गर्व पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, कहा- देश को आप पर गर्व
Next Article कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना बोर्गोहेन पर भारत की सबसे बड़ी उम्मीद, गोल्ड जीतकर अधूरा सपना पूरा करने का लक्ष्य कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना बोर्गोहेन पर भारत की सबसे बड़ी उम्मीद, गोल्ड जीतकर अधूरा सपना पूरा करने का लक्ष्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामपुर मे मीठी पूड़ी खाने से लगभग एक ही परिवार के 20 लोग हुए फूड प्वाइजन का शिकार।
UP July 24, 2026
मुंबई महानगर क्षेत्र में यात्रियों और टैक्सी चालकों के लिए आज एक नई परिवहन सेवा की शुरुआत हुई।
Mumbai July 24, 2026
CM उमर अब्दुल्ला ने बारिश से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की, पूरे J&K में हाई अलर्ट के निर्देश
CM उमर अब्दुल्ला ने बारिश से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की, पूरे J&K में हाई अलर्ट के निर्देश
Jammu and Kashmir July 24, 2026
आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर आवागमन को आसान बनाने का माध्यम है और आवागमन का माध्यम जितना अधिक तेज होगा, उतनी ही तीव्र गति से प्रगति भी होगी और समृद्धि भी आएगी।
आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर आवागमन को आसान बनाने का माध्यम है और आवागमन का माध्यम जितना अधिक तेज होगा, उतनी ही तीव्र गति से प्रगति भी होगी और समृद्धि भी आएगी।
UP July 24, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?