रामपुर न्यूज़।
यूपी के रामपुर मे विस्फोटक सामग्री बनाते समय हुआ धमाका हादसे मे युवक की गई जान।
परिवार में मातम सूचना के बाद कोतवाली स्वार पुलिस और सीओ मौके पर शव को लिया कब्जे में।
स्वार कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडयाने भज्जन पसतौर में देर रात घर में अकेले मौजूद एक किसान का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का दायां हाथ कटा हुआ था। घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
सूचना पर सीओ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि मृतक की पत्नी बाहर रहती हैं। बड़ा बेटा शादीशुदा है और अलग मकान में रहता है, जबकि छोटा बेटा पिता के साथ रहता है।
वही इस घटना पर एडीशनल एसपी अनुराग सिंह ने कहा घटना की जाँच की जा रही है विस्फोटक सामग्री बनाते हुए युवक की जान गई है इसमें अभी प्रारंभिक जांच कर सबूत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बाइट अनुराग सिंह asp रामपुर
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
