ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर।
- यूपी के रामपुर लालपुर डैम में अश्लील वीडियो की ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने लालपुर कोसी डेम मे छलांग लगा दी।
उत्तर प्रदेश के रामपुर में लालपुर कोसी डैम पर एक महिला के नदी में कूदने से हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। हालांकि तेज बहाव के कारण देर रात तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला अपनी बहन के घर स्वार आई हुई थी। वहां से वह लालपुर कोसी डैम पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। परिजनों का आरोप है कि किसी व्यक्ति ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। महिला के पति ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
बाइट मुस्तुफा अली पीड़ित पति
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
