ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर।
रामपुर के टांडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है
जहाँ मृतक के खाते से 17 लाख 48 हज़ार से ज़्यादा की रकम बैंक कर्मियों की मिली भगत से अन्य खातों मे ट्रांसफर कर मृतक का खाता खाली कर दिया गया।
हैरान करने वाली बात तो तब सामने आई जब मृतक के खाते की बैंक स्टेटमेंट निकाला गया जिसमें मृतक रियास्त के जिंदा होने पर 17 लाख 48000 निकाले गए और मृतक की मौत होने के बाद ₹21000 की रकम बिना चेक बिना खातादार के निकाल ली गई,,
पीड़ित की शिकायत पर इस मामले में एसपी रामपुर सोमेंद्र मीणा ने जांच सीओ टांडा को सोपी है।
टांडा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने भारतीय स्टेट बैंक की टांडा शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायतकर्ता का दावा है कि उसके मृतक पिता की बैंक से संबंधित धनराशि कथित तो पर धोखाधड़ी कर 17 लाख 48 हजार रुपये का गबन किया गया। मामले में पुलिस से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता मोहम्मद अली पुत्र रियासत अली निवासी मोहल्ला राहुपुरा, टांडा ने आरोप लगाया है कि वारिस होने के बावजूद उन्हें लगातार गुमराह किया गया। उनका कहना है कि जब वह 8 जुलाई 2026 को स्टेट बैंक टांडा शाखा पहुंचे तो खाते में केवल 34 रुपये शेष मिले। इसके बाद बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर उन्हें कथित अनियमितताओं की जानकारी हुई।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने आपस में मिली भगत कर शिकायतकर्ता के पिता की कुल 17 लाख 48 हजार रुपये की धनराशि का गबन कर लिया। शिकायतकर्ता ने संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने और पूरी धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।
फिलहाल ये शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप हैं। मामले में संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया आना बाकी है। पूरे मामले में क्या सही और क्या गलत यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
वही इस मामले मे एसपी रामपुर सोमेन्द्र मीणा से जाँच सीओ टांडा को सोपी है।
बाइट मोहम्मद अली शिकायत कर्ता
बाइट 2 परिजन
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
