महिला के ऊपर जमकर बरसीं लाठी चार लोग मिलकर किया हमला ।
आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पट्टी भिखारी का मामला प्रकाश में आया है जहां पर मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें महिला को चार लोग मिलकर जमकर पिटाई कर रहे हैं जिसमें तीन महिलाएं तथा एक पुरुष शामिल है ग्राम सभा पट्टी भिखारी की रहने वाली पूनम यादव ने बताया कि पहले मुझे बाजरे के खेत में खींच कर ले गए फिर उसके परिवार के चार लोग मिलकर मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया किसी तरह से जान बचाकर मैं वहां से निकली और मैं तुरंत 112 नंबर को कॉल करके बुलाया और थाने में लिखित तहरीर भी दी है उधर थाना प्रभारी शर्मा तत्काल गिरफ्तारी करते हुए धारा बीएस 115 दो 352 351 3 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है तथा मेडिकल के लिए महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां पर डॉक्टर टीम ने पूनम यादव को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया
मीडिया से रूबरू होते हुए महिला ने क्या कुछ कहा और थाना तरवां से न्याय की लगाई गुहार
*ब्यूरो रिपोर्ट शिवाजी cen news आजमगढ़*
