योगी सरकार में गुंडा राज महिला ने आजमगढ़ कप्तान से लगाई गुहार, हम सुरक्षित नहीं।
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने, मारपीट करने और लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना-पत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है बता दे कि
पीड़िता चम्मा देवी पत्नी उमाशंकर राजभर, निवासी ग्राम पाण्डेय अतर्कुषा, थाना तरवां, ने आरोप लगाया है कि 22 जून 2026 की सुबह करीब छह बजे वह अपने घर के सामने बकरी बांध रही थीं
इसी दौरान गांव के पड़ोसी ,स्वराज राजभर, रमेश राजभर , लक्ष्मन राजभर, आजाद , राजाद राजभर पुत्र स्वर्गीय हरिकिसुन राजभर,ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंची उनकी पुत्री के साथ भी लाठी-डंडे और बांस से मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
प्रार्थना-पत्र में महिला ने यह भी कहा है कि इससे पहले भी आरोपितों के खिलाफ थाना तरवां में एक एफआईआर दर्ज है, लेकिन इसके बावजूद वे लगातार धमकी और गाली-गलौज कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि उनके परिवार की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है
महिला ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।
ब्यूरो रिपोर्ट शिवाजी cen news आजमगढ़
