रामपुर में मुहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की देखरेख में संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च और पुलिस गश्त की गई
सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई हैं, और प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं :ताजिये की ऊँचाई: नियमों के अनुसार ताजियों की अधिकतम ऊँचाई 12 फीट तय की गई है, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार जाँच की जा रही है डीजे पर प्रतिबंध: जुलूस के दौरान डीजे बजाने, अश्लील गीत चलाने और आपत्तिजनक नारेबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध है पारंपरिक रूट: जुलूस केवल पूर्व-निर्धारित और पारंपरिक मार्गों से ही निकाले जाएंगे। किसी भी नई परंपरा को शुरू करने की अनुमति नहीं दी गई है सोशल मीडिया निगरानी: भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर विशेष पुलिस नजर रख रही है
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
