रामपुर/ आयुष विभाग द्वारा आयोजित शिविर में लोगों ने बाद चढ़कर किया प्रतिभाग।
फोटो कैप्शन- किला मैदान में योग अभ्यास कराते योग प्रशिक्षक।
रामपुर। आयुष विभाग रामपुर द्वारा किला मैदान में आयोजित योग शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर आयोजित शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक राजीव कुमार प्रजापति ओर अर्चना गुप्ता द्वारा योगाभ्यास के दौरान वृक्षासन, त्रिकोणासन, कटि चक्रासन, भुजंगासन तथा अन्य लाभकारी आसनों का अभ्यास कराया गया।
योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन ऊर्जावान बना रहता है। योग न केवल शारीरिक रोगों से बचाव करता है, बल्कि मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद को भी कम करने में सहायक है। प्रतिदिन 30 से 45 मिनट योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा जीवनशैली से जुड़ी अनेक बीमारियों से बचाव होता है।
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,9359324086
