नवी मुंबई के पनवेल में CNG वाहन में भीषण आग
पनवेल में सरकारी सार्वजनिक बांधकाम विभाग (PWD) कार्यालय के ठीक बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक खड़ी CNG वाहन में अचानक भीषण आग लग गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग भड़क उठी।
सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि CNG वाहनों की नियमित जांच कराएं और किसी भी प्रकार की गंध या लीकेज महसूस होने पर तुरंत सतर्क रहें।
