By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पूरे राज्य में सनसनी फैलाने वाले नासिक स्थित प्रतिष्ठित टीसीएस कंपनी से जुड़े महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न,
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Mumbai > पूरे राज्य में सनसनी फैलाने वाले नासिक स्थित प्रतिष्ठित टीसीएस कंपनी से जुड़े महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न,
Mumbai

पूरे राज्य में सनसनी फैलाने वाले नासिक स्थित प्रतिष्ठित टीसीएस कंपनी से जुड़े महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न,

Last updated: May 31, 2026 9:53 pm
cennews
Share
3 Min Read
पूरे राज्य में सनसनी फैलाने वाले नासिक स्थित प्रतिष्ठित टीसीएस कंपनी से जुड़े महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न,
पूरे राज्य में सनसनी फैलाने वाले नासिक स्थित प्रतिष्ठित टीसीएस कंपनी से जुड़े महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न,
SHARE

पूरे राज्य में सनसनी फैलाने वाले नासिक स्थित प्रतिष्ठित टीसीएस कंपनी से जुड़े महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न,

प्रताड़ना और जबरन धर्मांतरण मामले की मुख्य संदिग्ध तथा गर्भवती आरोपी निदा खान की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। नासिक रोड स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में इस मामले पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं और अब अदालत 12 जून को अपना अंतिम फैसला सुनाएगी।

इस चौंकाने वाले मामले से आईटी क्षेत्र में भारी हलचल मच गई थी। मामले से जुड़े सभी अपराधों में पुलिस अब आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल कर चुकी है।

नासिक स्थित टीसीएस की एक महिला कर्मचारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कंपनी में कार्यरत कुछ युवतियों और महिलाओं को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, उनका यौन उत्पीड़न किया जाता था तथा उनका ब्रेनवॉश कर उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला जाता था। इस शिकायत के बाद यह मामला सामने आया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई नाका और देवळाली कैंप पुलिस थानों में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए। प्रकरण का दायरा बड़ा होने के कारण कई अपराध दर्ज किए गए हैं और जांच के लिए राज्य सरकार ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

मामला दर्ज होने के बाद से इस प्रकरण की मुख्य संदिग्ध निदा खान पुलिस को लगातार चकमा दे रही थी। वह लगभग 40 दिनों तक फरार रही। इस दौरान उसने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने 2 मई को उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

इसके बाद नासिक और छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से जाल बिछाकर बेहद गोपनीय तरीके से कार्रवाई की। आखिरकार छत्रपति संभाजीनगर के एक फ्लैट से निदा खान को गिरफ्तार कर लिया गया। वर्तमान में निदा खान नासिक केंद्रीय कारागार में बंद है।

उसने नियमित जमानत के लिए नासिक रोड स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में आवेदन किया था। दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी हैं और अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब 12 जून को अदालत का निर्णय आएगा। निदा खान को जमानत मिलेगी या फिर उसकी जेल में रहने की अवधि बढ़ेगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
नासिक से संदीप द्विवेदी की रिपोर्ट

You Might Also Like

कोपरखैरने में श्री कृपा सोसायटी के रिडेवलपमेंट पर रणकंदन!

फर्जी ‘नागा साधुओं से सावधान ! नासिक पुलिस ने पकड़ा फर्जी बाबा

एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी नासिक मे बढे प्याज के दाम लासलगांव और पीपलगांव प्याज मंडी मे 5 हजार से 6500 रूपये क्वांटल बिका प्याज

पनवेल के JNPT में 30,700 करोड़ से अधिक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के भूमि पूजन उद्घाटन में पहुंचे DCM व CM देवेंद्र फडणवीस साथ में महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल महोदय

ठाणे : सनातन ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा श्री रामचरितमानस मासपरायण पाठ समापन समारोह में आये हिन्दू धर्म रक्षकों से सीधे सवाल महेंद्र मणि पाण्डेय के साथ

TAGGED: पूरे राज्य में सनसनी फैलाने वाले नासिक स्थित प्रतिष्ठित टीसीएस कंपनी से जुड़े महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का उल्लेख: नीदरलैंड से लौटे चोलकालीन ताम्र-पत्र, भारत की विरासत को मिला गौरवपूर्ण सम्मान ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का उल्लेख: नीदरलैंड से लौटे चोलकालीन ताम्र-पत्र, भारत की विरासत को मिला गौरवपूर्ण सम्मान
Next Article आज श्रीनगर स्थित लोक भवन में मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री Mohan Yadav जी से मुलाकात कर प्रसन्नता हुई। आज श्रीनगर स्थित लोक भवन में मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री Mohan Yadav जी से मुलाकात कर प्रसन्नता हुई।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कोपरखैरने में श्री कृपा सोसायटी के रिडेवलपमेंट पर रणकंदन!
Mumbai September 9, 2026
रामपुर-भाखड़ा डैम के पास सड़क धंसी, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
UP September 9, 2026
फर्जी ‘नागा साधुओं से सावधान ! नासिक पुलिस ने पकड़ा फर्जी बाबा
Mumbai September 9, 2026
Asian Games: भारतीय महिला हॉकी टीम जापान रवाना हुई, टीम अपना कैंपेन 20 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगी शुरू
Asian Games: भारतीय महिला हॉकी टीम जापान रवाना हुई, टीम अपना कैंपेन 20 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगी शुरू
Sports September 8, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?