लोकेशन – टीकमगढ़
रिपोर्ट – मनोज खरे
सेवानिवृत्ति के बाद भुगतान को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने लगाई गुहार, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
एंकर:
टीकमगढ़ में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्ति के बाद लंबित भुगतान को लेकर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने जिला कलेक्टर के समक्ष आवेदन देकर भुगतान कराए जाने की मांग की है।
वीओ:
मामला टीकमगढ़ जिले का है। आवेदन के अनुसार, भृत्य जुगल किशोर तिवारी ने शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले डी.पी. एफ. का अंतिम भुगतान एवं ई.एल. का नकदीकरण व अन्य लंबित राशि का भुगतान नहीं होने की बात कही है।
भृत्य का आरोप है कि संबंधित भुगतान लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । जिला शिक्षा अधिकारी व विकास खंड अधिकारी के कई महीनो से चक्कर लगाना पड़ रहा है, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हो पा रहा है
वीओ:
बताया गया है कि विकास खंड शिक्षा अधिकारी की कुर्सी अधिकतर समय पर खाली मिलती है, जिससे साफ तौर से जाहिर होता है कि अधिकारी अपने कार्य को लेकर लापरवाह नजर आ रहे हैं ।
एंकर क्लोजिंग:
अब देखना होगा कि आवेदन पर शिक्षा विभाग द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है और लंबित भुगतान कब तक कराया जाता है।
वाइट – जुगल किशोर तिवारी
वाइट – अमित जैन
जिला शिक्षा अधिकारी
