*रामपुर में लगा सियासी पोस्टर, चर्चा तेज*
रामपुर शहर में एक बड़ा सियासी होर्डिंग लगा है जिस पर लिखा है –
*”माफिया राज और अखिलेश, लूट लिया था पूरा प्रदेश”*
*”अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश”*
पोस्टर में सपा नेता *आजम खान, वीरपाल सिंह यादव* की तस्वीरें हैं और पीछे अखिलेश यादव की तस्वीर लगी है। पोस्टर में आजम खान के जौहर यूनिवर्सिटी विवाद से जुड़ा भी कुछ लिखा है।
ये पोस्टर किसने लगवाया है इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रातों-रात लगे इस पोस्टर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रामपुर में आजम खान बनाम भाजपा की सियासत के बीच इस पोस्टर ने नया सियासी घमासान छेड़ दिया है।
सुबह होते ही पोस्टर हटा दिया गया इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है,,
*रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,,
