ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर।
रामपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो अफीम के साथ 6 गिरफ्तार।
रामपुर के थाना भोट क्षेत्र में भोट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से करीब 3 किलो अफीम बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, छह मोबाइल फोन और हज़ारो रुपये की नकद भी बरामद किए हैं। इसके अलावा एक स्कॉर्पियो गाड़ी को भी एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रामपुर और उत्तराखंड के रहने वाले युवक शामिल हैं।
मामले में थाना भोट में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है,,,
बाइट अनुराग सिंह asp रामपुर
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
