रामपुर पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
थाना पटवाई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोहना पुल रोड से एक महिंद्रा थार को रोककर तलाशी ली, जिसमें सवार तीनों आरोपियों के कब्जे से 7.5 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, स्वाइप मशीन, छह मोबाइल फोन, विभिन्न कंपनियों की मोहरें, बिल बुक, 18 एटीएम कार्ड, 15 चेक बुक, चार पासबुक, भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लोगों को फर्जी APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करते थे और खातों से रकम ट्रांसफर कर लेते थे। इसके अलावा पैसा दोगुना-तिगुना करने का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह फर्जी कंपनियां बनाकर बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध की रकम को ठिकाने लगाने में करता था। मामले में थाना पटवाई पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाइट सोमेन्द्र मीणा एसपी रामपुर
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
