रामपुर न्यूज़
जौहर विश्वविद्यालय पर लटकी तलवार, ध्वस्त होंगे 38 भवन।
रामपुर/ सपा के कद्दावर नेता आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के उपाध्यक्ष/डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने विश्वविद्यालय परिसर में बने 40 में से 38 भवनों को बिना नक्शा पास कराए बनाने पर अवैध मानते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन को 15 दिन में खुद हटा लेने और अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त कराने के आदेश दिए हैं।
बाइट अजय कुमार दिर्वेदी डीएम रामपुर
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,,
