ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर।
रामपुर के बिलासपुर थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उपनिरीक्षक योगेश कुमार सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ पुलिस ने भट्टी टोला स्थित मैदान के पास छापेमारी कर चारों को ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए पकड़ा। मौके से फड़ पर रखी नकदी, ताश के पत्ते और आरोपियों की तलाशी में कुल 2,070 रुपये बरामद किए गए।
इस मामले में थाना बिलासपुर ने जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कमलेश कुमार द्वारा की जा रही है,,,
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
