ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर
रामपुर। कचहरी परिसर में केस की सुनवाई के लिए पहुंची एक महिला ने अपनी मां के साथ मिलकर पति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो शोशल मीडिया पर vairal हो रहा है
अचानक हुए इस विवाद से परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई मौके पर पहुंचीं महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों महिलाओं को रोकने और बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानीं। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा है। सूचना मिलने पर महिला पुलिसकर्मी वहां पहुंचीं और दोनों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिसकर्मियों के सामने भी दोनों महिलाएं युवक की पिटाई करती रहीं। काफी प्रयास के बाद युवक किसी तरह महिलाओं से बचकर वहां से निकल गया। इस दौरान कचहरी परिसर में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो में महिला और उसकी मां युवक के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग और महिला पुलिसकर्मी बीचबचाव का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं।
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की कोई शिकायत नहीं हुई है। यदि कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी
विज़ुवल vairal वीडियो
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
