*बड़ी ब्रेकिंग – रामपुर*
*मिलक में पुलिस और गौकशों में मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर गौकश गिरफ्तार*
रामपुर के थाना मिलक क्षेत्र में देर रात पुलिस और गौकशों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई।
मुखबिर की सूचना पर कोतवाली मिलक इंस्पेक्टर संजय पुलिस टीम के साथ ग्राम भौनकपुर से कुन्दनपुर जाने वाली नहर की पुलिया पर पहुंची थी, जहां टेंपू में 2 गौकश गौवंशीय पशु का वध करने की फिराक में थे। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया।
जवाबी कार्रवाई में *कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गौकश नदीम पुत्र लतीफ निवासी भैसोडी* के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
मौके से *नाजायज तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, पशु काटने के उपकरण और टेंपू बरामद* हुआ है। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है।
थाना मिलक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार साथी की तलाश शुरू कर दी है।
बाइट सीओ मिलक
*रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
