ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर।
यूपी के रामपुर रतनपुरा शुमाली गांव में चोरों का आतंक,
एक ही रात तीन घरों में कुंमल लगाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम पुलिस मोके पर जाँच पड़ताल मे जुटी,,
रामपुर के थाना अजीमनगर क्षेत्र के गांव रतनपुरा शुमाली में बीती रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी।
सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो घरों में कुंमल लगे देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस की डायल 112 को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
बताया जा रहा है कि चोर घरों से बर्तन और कुछ नकदी चोरी कर ले गए हैं। जिन घरों में चोरी की बात सामने आई है, उनमें सालिम हुसैन, शाहिद, सनफ, काले और आरिफ के परिवारों से जुड़े घर बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
