Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट ड्रॉ, टीम इंडिया ने 1-0 से जीती टेस्ट सीरीज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट ड्रॉ, टीम इंडिया ने 1-0 से जीती टेस्ट सीरीज
Sports

भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट ड्रॉ, टीम इंडिया ने 1-0 से जीती टेस्ट सीरीज

Last updated: August 29, 2026 9:04 pm
cennews
Share
4 Min Read
भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट ड्रॉ, टीम इंडिया ने 1-0 से जीती टेस्ट सीरीज
COLOMBO, SRI LANKA - AUGUST 26: Pasindu Sooriyabandara of Sri Lanka plays a shot during day four of the Second Test Match in the series between Sri Lanka and India at SSC Grounds on August 26, 2026 in Colombo, Sri Lanka. (Photo by Sameera Peiris/Getty Images)
SHARE

भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट ड्रॉ, टीम इंडिया ने 1-0 से जीती टेस्ट सीरीज

भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट ड्रॉ, टीम इंडिया ने 1-0 से जीती टेस्ट सीरीज

भारत-श्रीलंका के बीच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ‘ड्रॉ’ पर समाप्त हुआ। इसी के साथ टीम इंडिया ने 2 मुकाबलों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। गुरुवार को मुकाबले के पांचवें दिन मेजबान देश ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 429 रन बना लिए थे, जिसके बाद दोनों देशों ने ड्रॉ पर सहमति जताई।

भारतीय टीम चाहती थी कि वह मुकाबले के पांचवें दिन श्रीलंकाई टीम के अंतिम 4 विकेट जल्द लेकर आसान टारगेट को हासिल करते हुए जीत दर्ज करे, लेकिन सोनल दिनुषा ने मुकाबले की लगातार दूसरी पारी में शतक लगाकर मेहमान टीम के इरादों पर पानी फेर दिया।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में देवदत्त पड्डिकल और शुभमन गिल के बीच 120 रन की साझेदारी हुई, जबकि ऋषभ पंत ने ध्रुव जुरेल के साथ 112 रन जोड़े।

पड्डिकल ने 12 चौकों के साथ 117 रन की पारी खेली, जबकि जुरेल ने नाबाद 115 रन बनाए। पंत 63 रन और कप्तान गिल 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विपक्षी खेमे से असिथा फर्नांडो ने 4 विकेट चटकाए, जबकि प्रभात जयसूर्या और केशरा नुवानथा ने 2-2 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। मेजबान टीम ने 35 के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद पसिंदु सूरियाबंदारा (80) ने कामिंदु मेंडिस (32) के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर टीम को संभाला।

श्रीलंका ने 173 के स्कोर तक 7 विकेट खो दिए थे। इसके बाद सोनल दिनुषा (103) ने मोर्चा संभाला। उन्होंने केशरा नुवानुथा के साथ 57 रन, जबकि लाहिरू कुमारा (12) के साथ 58 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 290 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन फॉलोऑन नहीं बचा सके। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि सारांश जैन को 2 सफलताएं हाथ लगीं।

भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 63 के स्कोर तक 2 विकेट खो दिए थे। इसके बाद पसिंदु सूरियाबंदारा ने कामिंदु मेंडिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 115 रन जोड़कर टीम को 178 के स्कोर तक पहुंचाया।

सूरियाबंदारा 92 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे दिन की समाप्ति तक मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 229 रन बना लिए थे। यहां से उसके पास सिर्फ 16 रन की बढ़त थी, लेकिन अंतिम दिन भारतीय टीम श्रीलंका के आखिरी 4 विकेट हासिल नहीं कर सकी।

सोनल दिनुषा ने केशरा नुवानुथा के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रन जोड़। केशरा 4 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सोनल ने मोर्चा संभाले रखा। सोनल अंत तक क्रीज पर टिके रहे। उन्होंने 264 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 133 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी में भारत के लिए रवींद्र जडेजा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और सारांश जैन को 1-1 विकेट हाथ लगा।

भारत ने सीरीज का पहला मैच 165 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद सीरीज ड्रॉ करवाने के लिए श्रीलंकाई टीम को यह मुकाबला हर हाल में जीतना था, लेकिन दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहने के बावजूद यह सीरीज भारत ने अपने नाम कर ली।

You Might Also Like

प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास, कारुआना को हराकर जीता पहला ग्रैंड चेस टूर खिताब

जब गेंद स्टिक से चिपक जाती थी, ऐसे थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद, जिनके नाम पर मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवसनीरज कुमार सिंह

स्कूलों में खेल को बढ़ावा देने की जरूरत, प्राथमिकताओं में बदलाव के कारण पीछे छूटा: हरि रंजन राव

भारत के खिलाफ श्रीलंका की पहली पारी लड़खड़ाई, लंच तक 4 विकेट पर 130 रन

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की दो दिवसीय बैठकें विशाखापत्तनम में होंगी

TAGGED: टीम इंडिया ने 1-0 से जीती टेस्ट सीरीज, भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट ड्रॉ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जब गेंद स्टिक से चिपक जाती थी, ऐसे थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद, जिनके नाम पर मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवसनीरज कुमार सिंह जब गेंद स्टिक से चिपक जाती थी, ऐसे थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद, जिनके नाम पर मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवसनीरज कुमार सिंह
Next Article प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास, कारुआना को हराकर जीता पहला ग्रैंड चेस टूर खिताब प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास, कारुआना को हराकर जीता पहला ग्रैंड चेस टूर खिताब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पत्नी को लेने पहुंचा दामाद, थार से घर में मारी फ़िल्मी अंदाज़ मे टक्कर, बाद मे साले पर की फायरिंग में साला गंभीर।
ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर। मुरादबाद के बाद अब रामपुर मे आदमखोर तेंदुए का आतंक।
UP August 29, 2026
मुंबई APMC सब्जी मंडी में चौंकाने वाला मामला; कचरे से सब्जियां चुनकर दोबारा पैक करने का आरोप, उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़?
नवी मुंबई में कोयते का खौफ!
Mumbai August 29, 2026
रामपुर/ फर्जी जनता हेल्थ केयर अस्पताल में फर्जी झोलाछाप डॉक्टर ने पित्ते का किया ऑपरेशन स्वास्थ्य विभाग पर खडे हुए सवाल।
रामपुर के टांडा का युवक मोहम्मद सिराज को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कथित तौर पर सोना तस्करी के मामले में पकड़ा गया है।
UP August 29, 2026
पत्नी को लेने पहुंचा दामाद, थार से घर में मारी फ़िल्मी अंदाज़ मे टक्कर, बाद मे साले पर की फायरिंग में साला गंभीर।
ब्रेकिंग न्यूज़ |रामपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रामपुर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।
UP August 29, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?