Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास, कारुआना को हराकर जीता पहला ग्रैंड चेस टूर खिताब
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास, कारुआना को हराकर जीता पहला ग्रैंड चेस टूर खिताब
Sports

प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास, कारुआना को हराकर जीता पहला ग्रैंड चेस टूर खिताब

Last updated: August 29, 2026 9:06 pm
cennews
Share
4 Min Read
प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास, कारुआना को हराकर जीता पहला ग्रैंड चेस टूर खिताब
Praggnanandhaa R of India competes against Makarian Rudik of Russia during the rapid open tenth round of the FIDE World Rapid & Blitz Championship at the Sports and Events Complex, Qatar University, in Doha, Qatar, on December 28, 2025. (Photo by Noushad Thekkayil/NurPhoto via Getty Images)
SHARE

प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास, कारुआना को हराकर जीता पहला ग्रैंड चेस टूर खिताब

प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास, कारुआना को हराकर जीता पहला ग्रैंड चेस टूर खिताब

ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने शानदार वापसी करते हुए अमेरिका के फैबियानो कारुआना को हराकर यहां ग्रैंड चेस टूर (GCT) का खिताब जीत लिया। वह यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

सेंट लुइस चेस क्लब में गुरुवार को प्रज्ञानानंद ने छह अंकों से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और अंततः कारुआना को 15-13 से हराकर अपना पहला GCT खिताब जीता। इसके साथ ही उन्हें विजेता के रूप में 2 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिली।

इस खिताबी जीत ने प्रज्ञानानंद के साथ कारुआना और एक अन्य अमेरिकी खिलाड़ी वेस्ली सो के लिए अगले वर्ष के ग्रैंड चेस टूर में जगह भी सुनिश्चित कर दी। वेस्ली सो ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को 18-12 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रज्ञानानंद ने Chess.com से कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगा था कि आज मेरे पास ज्यादा मौके हैं।” उन्होंने कहा, “फाबी के खिलाफ एक जीत हासिल करना भी हर दिन संभव नहीं होता, लेकिन रैपिड में दो जीत हासिल करना महत्वपूर्ण था।”

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के मार्गदर्शन में तैयार हुए 21 वर्षीय चेन्नई के इस खिलाड़ी ने दिन की शुरुआत कारुआना से छह अंक पीछे रहकर की थी। लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों रैपिड मुकाबले जीत लिए और दो अंकों की बढ़त हासिल कर ली। रैपिड में प्रत्येक जीत के लिए चार अंक मिलते हैं।

इसके बाद ब्लिट्ज के चार मुकाबलों में दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक गेम जीता, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे।

रैपिड मुकाबलों के अंत में मिली दो अंकों की बढ़त अंततः प्रज्ञानानंद के लिए निर्णायक साबित हुई। ब्लिट्ज का पहला गेम ड्रॉ रहा, जबकि दूसरे गेम में कारुआना ने जीत दर्ज कर स्कोर 12-12 से बराबर कर दिया।

इसके बाद दृढ़ निश्चय के साथ खेलते हुए प्रज्ञानानंद ने तीसरा गेम जीत लिया और अपनी दो अंकों की बढ़त फिर से हासिल करते हुए स्कोर 14-12 कर दिया। अगर कारुआना अंतिम ब्लिट्ज गेम जीत जाते तो दो और मुकाबले खेलने पड़ते, जिसके बाद विशेष टाइम कंट्रोल के तहत आर्मागेडन मुकाबला होता।

हालांकि, प्रज्ञानानंद के लिए अंतिम गेम में ड्रॉ ही खिताब जीतने के लिए पर्याप्त था और उन्होंने ड्रॉ हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली।

ग्रैंड चेस टूर के आधिकारिक हैंडल ने ‘X’ पर प्रज्ञानानंद को बधाई देते हुए लिखा, “प्रज्ञानानंद को अपना पहला ग्रैंड चेस टूर खिताब जीतने पर बधाई!” आधिकारिक हैंडल ने कहा, “प्रैग ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में फैबियानो कारुआना को हराकर शानदार सत्र का अंत किया और पहली बार GCT चैंपियन बने!”

“क्या वापसी थी, क्या संघर्ष था और चैंपियन बनने का क्या शानदार अंदाज था!” इसी साल की शुरुआत में प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे चेस का खिताब जीतकर भी इतिहास रचा था। वह नॉर्वे चेस जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। इस अभियान के दौरान उन्होंने विश्व नंबर एक और टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार मैग्नस कार्लसन को दो बार हराया था।

You Might Also Like

भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट ड्रॉ, टीम इंडिया ने 1-0 से जीती टेस्ट सीरीज

जब गेंद स्टिक से चिपक जाती थी, ऐसे थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद, जिनके नाम पर मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवसनीरज कुमार सिंह

स्कूलों में खेल को बढ़ावा देने की जरूरत, प्राथमिकताओं में बदलाव के कारण पीछे छूटा: हरि रंजन राव

भारत के खिलाफ श्रीलंका की पहली पारी लड़खड़ाई, लंच तक 4 विकेट पर 130 रन

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की दो दिवसीय बैठकें विशाखापत्तनम में होंगी

TAGGED: कारुआना को हराकर जीता पहला ग्रैंड चेस टूर खिताब, प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट ड्रॉ, टीम इंडिया ने 1-0 से जीती टेस्ट सीरीज भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट ड्रॉ, टीम इंडिया ने 1-0 से जीती टेस्ट सीरीज
Next Article केंद्रीय बजट 2027-28 की तैयारी शुरू, 12 अक्टूबर से होंगी पूर्व-बजट बैठकें केंद्रीय बजट 2027-28 की तैयारी शुरू, 12 अक्टूबर से होंगी पूर्व-बजट बैठकें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पत्नी को लेने पहुंचा दामाद, थार से घर में मारी फ़िल्मी अंदाज़ मे टक्कर, बाद मे साले पर की फायरिंग में साला गंभीर।
ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर। मुरादबाद के बाद अब रामपुर मे आदमखोर तेंदुए का आतंक।
UP August 29, 2026
मुंबई APMC सब्जी मंडी में चौंकाने वाला मामला; कचरे से सब्जियां चुनकर दोबारा पैक करने का आरोप, उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़?
नवी मुंबई में कोयते का खौफ!
Mumbai August 29, 2026
रामपुर/ फर्जी जनता हेल्थ केयर अस्पताल में फर्जी झोलाछाप डॉक्टर ने पित्ते का किया ऑपरेशन स्वास्थ्य विभाग पर खडे हुए सवाल।
रामपुर के टांडा का युवक मोहम्मद सिराज को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कथित तौर पर सोना तस्करी के मामले में पकड़ा गया है।
UP August 29, 2026
पत्नी को लेने पहुंचा दामाद, थार से घर में मारी फ़िल्मी अंदाज़ मे टक्कर, बाद मे साले पर की फायरिंग में साला गंभीर।
ब्रेकिंग न्यूज़ |रामपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रामपुर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।
UP August 29, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?