Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ : केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को किया नमन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ : केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को किया नमन
National

भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ : केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को किया नमन

Last updated: August 9, 2026 9:27 pm
cennews
Share
6 Min Read
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ : केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को किया नमन
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ : केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को किया नमन
SHARE

भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ : केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को किया नमन

भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ : केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को किया नमन

भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। 9 अगस्त 1942 को शुरू हुआ यह आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की सबसे बड़ी जनक्रांतियों में से एक था। महात्मा गांधी ने इसी आंदोलन में “करो या मरो” का नारा दिया था, जिसने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी थी।

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “महात्मा गांधी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ हमारे स्वाधीनता संग्राम का वह ऐतिहासिक अध्याय है, जिसने देशवासियों को एकजुट कर अंग्रेजी शासन से मुक्ति के लिए ‘करो या मरो’ का संकल्प और अदम्य साहस प्रदान किया। देश को आजाद कराने के इस महान संघर्ष में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी अमर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं। अगस्त क्रांति का यह दिन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए स्वदेशी को अपनाने, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है।”

नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “सन 1942 में आज ही के दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारतवासियों ने अंग्रेजों के विरुद्ध ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत की थी। स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध इस अगस्त क्रांति दिवस के स्मरण में आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले अमर बलिदानियों को शत-शत नमन।”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, “अगस्त क्रांति स्वतंत्रता संग्राम का वह ऐतिहासिक अध्याय है, जिसने देशवासियों में आजादी की लौ और संघर्ष का संकल्प जगाया। 1942 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा देकर भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की, जो विदेशी शासन के विरुद्ध एक बड़ा जनआंदोलन बना। मां भारती की स्वतंत्रता के इस महायज्ञ में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी अमर वीर सेनानियों को कोटि-कोटि नमन। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को राष्ट्र सदैव स्मरण करता रहेगा।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “मां भारती को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने हेतु अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ (अगस्त क्रांति) की वर्षगांठ पर विनम्र श्रद्धांजलि। ‘करो या मरो’ के उद्घोष से राष्ट्र चेतना का जागरण करने वाले स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान ने स्वाधीनता आंदोलन को निर्णायक दिशा प्रदान की, उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण और स्वाभिमान का संदेश प्रत्येक भारतवासी के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, “अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सभी अमर क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को कोटिशः नमन! उनका संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और अटूट संकल्प हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “अगस्त क्रांति मां भारती की स्वाधीनता के लिए धधकते राष्ट्र संकल्प की वह हुंकार थी, जिसने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी। ‘करो या मरो’ के मंत्र और ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ के उद्घोष ने जन-जन में स्वाधीनता की ज्वाला प्रज्वलित कर दी। मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले असंख्य राष्ट्रनायकों को अगस्त क्रांति दिवस पर कोटिशः नमन।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में कहा, “भारत छोड़ो आंदोलन की गौरव गाथा को स्मरण करते हुए ‘अगस्त क्रांति दिवस’ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। 1942 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने ‘करो या मरो’ का मंत्र देकर देशवासियों में स्वतंत्रता का अदम्य संकल्प जगाया। यह आंदोलन भारत की आजादी के संघर्ष में जनशक्ति और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय प्रतीक बना। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी अमर स्वतंत्रता सेनानियों को कोटिशः नमन।”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “अगस्त क्रांति दिवस पर मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी अमर वीर स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन। उनका अदम्य साहस, त्याग और बलिदान सदैव देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को कोटिशः नमन। स्वतंत्रता संग्राम में भारत छोड़ो आंदोलन ने देशवासियों में आजादी की लौ प्रज्वलित करने के साथ ही स्वतंत्रता के अंतिम संघर्ष को निर्णायक दिशा दी। इस ऐतिहासिक आंदोलन के वीर सेनानियों का त्याग और साहस हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

You Might Also Like

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने में छात्रवृत्ति सहायता से मिली मदद

हमने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों और उनके सरपरस्तों को नेस्तनाबूत कियाः राजनाथ सिंह

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील की

ब्रिक्स सम्मेलन में दिखी राजस्थान की कला, पीयूष गोयल ने गणमान्य व्यक्तियों को दिए सांगानेरी शॉल

भारत-रूस औद्योगिक सहयोग को नई गति, वंदे भारत और महत्वपूर्ण खनिजों समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

TAGGED: भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ : केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को किया नमन

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील की प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील की
Next Article हमने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों और उनके सरपरस्तों को नेस्तनाबूत कियाः राजनाथ सिंह हमने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों और उनके सरपरस्तों को नेस्तनाबूत कियाः राजनाथ सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या प्रमुख उपस्थितीत कागल नगरीत विविध विकासकामांच्या लोकार्पण सोहळा व शेतकरी मेळावा आयोजित करण्यात आला.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या प्रमुख उपस्थितीत कागल नगरीत विविध विकासकामांच्या लोकार्पण सोहळा व शेतकरी मेळावा आयोजित करण्यात आला.
Mumbai August 9, 2026
जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एम.एन. सभरवाल का निधन, पुलिस सेवा में योगदान को किया गया याद
जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एम.एन. सभरवाल का निधन, पुलिस सेवा में योगदान को किया गया याद
Jammu and Kashmir August 9, 2026
चांगथांग नोमैडिक फेस्टिवल 2026 में एलजी वीके सक्सेना ने 1200 से अधिक पश्मीना चरवाहों को 1.10 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की
चांगथांग नोमैडिक फेस्टिवल 2026 में एलजी वीके सक्सेना ने 1200 से अधिक पश्मीना चरवाहों को 1.10 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की
Jammu and Kashmir August 9, 2026
DIET लेह ने तीन दिवसीय ‘जॉली फॉनिक्स’ अंग्रेज़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया
DIET लेह ने तीन दिवसीय ‘जॉली फॉनिक्स’ अंग्रेज़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया
Jammu and Kashmir August 9, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?