ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर
रामपुर/गुलशन वेलफेयर सोसाइटी के 16 वें स्थापना दिवस पर प्रदेश सचिव वसीम खां ने शहर में निकाली तिरंगा रैली।
रामपुर/ गुलशन वेलफेयर सोसाइटी के सोलहवें स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश सचिव वसीम खां ने किले मैदान से तिरंगा रैली का शुभारंभ किया। जिसमें बड़ी तादाद में सोसाइटी से जुड़े युवाओं, महिलाओं ने बढ़चढ़ के अपनी भागीदारी की।
सभी के हाथों में तिरंगा और और ज़ुबान पर देशभक्ति के बुलंद नारे फिजा में गूंज रहे थे। इस रैली में बच्चों का उत्साह देखने लायक था उनके हाथों में तिरंगा देख कर नज़ारा ही कुछ अलग था।
यह रैली किला मैदान से शुरू होकर पान दरीबा, गुईया तालाब,चौकी पाखड़ से होते हुए बजोड़ी टोला में जाकर समाप्त हुई। सुरक्षा को देखते हुए भारी तादाद में पुलिस के जवान मौजूद रहे।
प्रदेश सचिव वसीम खां ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमारी भारती जनता पार्टी सभी का साथ सबका विकास सबका विश्वास पर काम कर रही है। हमने सोसाइटी के सोलह वर्ष पूरे होने पर तिरंगा यात्रा निकाली है जिसने हमें हिन्दू,मुस्लिम,सिख, ईसाई सभी धर्मों का समर्थन मिला है जिसके लिए में सभी का आभार व्यक्त करता हूं।
उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर हर घर झंडा लहराने की अपील की साथ हो सभी देशवासियों को मुबारक बाद भी दी।
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,9359324086
