ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर।
रामपुर/ग्राम प्रधान ओर पंचायत सहायक के बीच मारपीट जम कर चले लात घूंसे टूटी कुर्सियां जमकर हुआ हंगामा।
रामपुर के सैदनगर ब्लॉक के जटपुरा गांव में ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक के बीच जमकर बवाल हो गया। पंचायत घर में ग्रामीणों के बीच बातचीत के दौरान अचानक विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते लाठी-डंडे व कुर्सियां चलने लगीं। हंगामा इतना बढ़ा कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूदा ग्राम प्रधान उस्मान अली ने भागकर एक कमरे में बंद होकर खुद को सुरक्षित किया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है।
मामले में अजीमनगर पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।
रिपोर्टर ,, परवेज़ अली रामपुर यूपी
