नशा मुक्त अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर SI अखिलेश खजूरिया सम्मानित
रियासी: शिव कुमार शर्मा (डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज) एवं मुकुंद तेबेरीवाल (एसएसपी रियासी) ने आईसीपीपी ककरयाल के सब-इंस्पेक्टर अखिलेश खजूरिया को नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान में उनके सक्रिय और सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर एडिशनल एसपी रियासी इफ्तिकार अहमद तथा एसपी कटरा कामेश्वर पुरी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने एसआई खजूरिया की मेहनत और जनजागरूकता में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उल्लेखनीय है कि यह अभियान माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त बनाना है। पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, स्कूल-कॉलेजों में अभियान और विशेष कार्रवाइयों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
