नवी मुंबई
रिक्शा चालकों की मारपीट में झगड़ा छुड़ाने गए युवक की मौत
घणसोली की घटना; दो आरोपी गिरफ्तार
नवी मुंबई के घणसोली रेलवे स्टेशन परिसर में रिक्शा खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान झगड़ा शांत कराने पहुंचे एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घणसोली स्टेशन के पास रिक्शा खड़ा करने को लेकर कुछ रिक्शा चालकों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। उसी दौरान एक स्थानीय युवक बीच-बचाव करने पहुंचा, लेकिन गुस्साए आरोपियों ने उसी पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। इस मामले में कोपरखैरणे पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।
बाइट – उमेश गवली, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, कोपरखैरणे
नवी मुंबई रिक्शा चालकों की मारपीट में झगड़ा छुड़ाने गए युवक की मौत घणसोली की घटना; दो आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment
