Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नवी मुंबई में अपराधियों और संदेहास्पद वाहनों पर अब AI की कड़ी नजर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Mumbai > नवी मुंबई में अपराधियों और संदेहास्पद वाहनों पर अब AI की कड़ी नजर
Mumbai

नवी मुंबई में अपराधियों और संदेहास्पद वाहनों पर अब AI की कड़ी नजर

Last updated: August 29, 2026 10:38 pm
cennews
Share
3 Min Read
मुंबई APMC सब्जी मंडी में चौंकाने वाला मामला; कचरे से सब्जियां चुनकर दोबारा पैक करने का आरोप, उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़?
मुंबई APMC सब्जी मंडी में चौंकाने वाला मामला; कचरे से सब्जियां चुनकर दोबारा पैक करने का आरोप, उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़?
SHARE

नवी मुंबई में अपराधियों और संदेहास्पद वाहनों पर अब AI की कड़ी नजर

4 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे एक कमांड सेंटर से जोड़े गए

नागमणि पांडेय

नवी मुंबई । नवी मुंबई पुलिस अब और हाईटेक हो रही है। नवी मुंबई, पनवेल, तलोजा और उरण क्षेत्र में लगे 4 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को एक ही इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से जोड़ा गया है। इनमें से 101 कैमरों पर AI आधारित सिस्टम काम कर रहा है इस अत्याधुनिक व्यवस्था से फरार आरोपियों, वांछित अपराधियों, संदिग्ध वाहनों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे ने बताया कि अलग-अलग संस्थाओं और विभागों से मिलने वाले सीसीटीवी फीड को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाया गया है। इस सिस्टम पर AI Analytics लागू किया गया है, जिससे ट्रैफिक एनफोर्समेंट के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी पुलिस को मदद मिलेगी।

फेस रिकॉग्निशन से फरार आरोपियों की तलाश

इस सिस्टम में फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके जरिए पुलिस की निगरानी में मौजूद फरार या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का पता लगाने में मदद मिलेगी। किसी संदिग्ध व्यक्ति की मूवमेंट अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों में सामने आने पर पुलिस उसके रूट को ट्रैक कर सकेगी।

चोरी की गाड़ियों पर भी नजर

सीसीटीवी नेटवर्क के जरिए संदिग्ध और चोरी के वाहनों की पहचान करने में भी मदद मिलेगी। नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय के महत्वपूर्ण इलाकों में लगाए गए ANPR/NPR कैमरों के जरिए आने-जाने वाले वाहनों पर निगरानी रखी जाएगी।

अचानक भीड़ जुटी तो AI देगा अलर्ट

कानून-व्यवस्था के लिहाज से भी यह सिस्टम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। किसी इलाके में अचानक बड़ी भीड़ जमा होने या असामान्य गतिविधि बढ़ने की स्थिति में AI Analytics पुलिस को स्थिति पर नजर रखने में मदद करेगा।

करीब 10 करोड़ का प्रोजेक्ट

करीब 10 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से नवी मुंबई पुलिस की जांच और निगरानी व्यवस्था को नई तकनीकी ताकत मिलेगी। सीसीटीवी फुटेज, AI Analytics, फेस रिकॉग्निशन और वाहन निगरानी जैसे सिस्टम एक साथ काम करने से अपराधियों की पहचान और उनके मूवमेंट पर नजर रखना पहले के मुकाबले आसान हो सकता है।यानी अब नवी मुंबई में सिर्फ सीसीटीवी रिकॉर्डिंग नहीं होगी, बल्कि AI की मदद से कैमरों की नजर संदिग्ध चेहरे, वाहन और गतिविधियों को पहचानने पर भी रहेगी।

You Might Also Like

नवी मुंबई में कोयते का खौफ!

नासिक के मालेगांव में फिर गरमाया टीपू सुल्तान की तस्वीर का विवाद, डिप्टी मेयर के रेनोवेटेड ऑफिस में दोबारा लगी

नासिक से दिल्ली प्याज भेजे जाने से नाराज किसान रेल के नीचे आ कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था पुलिस ने पकड़ा

नासिक से दिल्ली प्याज भेजी गई बफर स्टॉक का 840 टन प्याज आज दिल्ली रवाना होगा…

नवी मुंबई ब्रेकिंग: सस्ते लोन का झांसा, लाखों की ठगी! फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस का धावा

TAGGED: नवी मुंबई में अपराधियों और संदेहास्पद वाहनों पर अब AI की कड़ी नजर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article युवाओं को नशा मुक्त अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी के लिए सराहा युवाओं को नशा मुक्त अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी के लिए
Next Article ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर सरकार की आमद मरहबा नारे तकबीर अल्लाहु अकबर के बुलंद नारों के साथ निकला जुलूसे मोहम्मदी।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पत्नी को लेने पहुंचा दामाद, थार से घर में मारी फ़िल्मी अंदाज़ मे टक्कर, बाद मे साले पर की फायरिंग में साला गंभीर।
ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर। मुरादबाद के बाद अब रामपुर मे आदमखोर तेंदुए का आतंक।
UP August 29, 2026
मुंबई APMC सब्जी मंडी में चौंकाने वाला मामला; कचरे से सब्जियां चुनकर दोबारा पैक करने का आरोप, उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़?
नवी मुंबई में कोयते का खौफ!
Mumbai August 29, 2026
रामपुर/ फर्जी जनता हेल्थ केयर अस्पताल में फर्जी झोलाछाप डॉक्टर ने पित्ते का किया ऑपरेशन स्वास्थ्य विभाग पर खडे हुए सवाल।
रामपुर के टांडा का युवक मोहम्मद सिराज को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कथित तौर पर सोना तस्करी के मामले में पकड़ा गया है।
UP August 29, 2026
पत्नी को लेने पहुंचा दामाद, थार से घर में मारी फ़िल्मी अंदाज़ मे टक्कर, बाद मे साले पर की फायरिंग में साला गंभीर।
ब्रेकिंग न्यूज़ |रामपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रामपुर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।
UP August 29, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?