एक्सक्लूसिव ब्रेकिंग
रामपुर – बिलासपुर
25-30 गांवों की बिजली काटकर फैक्ट्रियों को सप्लाई? किसानों का फूटा गुस्सा, अशोक नगर बिजली घर पर विरोध प्रदर्शन जारी।
रामपुर के बिलासपुर में बिजली कटौती को लेकर किसानों और ग्रामीणों का बड़ा विरोध प्रदर्शन जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि 25 से 30 गांवों की विद्युत आपूर्ति काटकर सीधे फैक्ट्रियों को दी जा रही है।
भीषण गर्मी और रात के अंधेरे में बिना बिजली के रहने को मजबूर किसानों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह पड्डा के नेतृत्व में सैकड़ों किसान सड़कों पर उतर आए।
मीडिया से वार्ता करते हुए हरदीप सिंह पड्डा ने कहा – “भाजपा सरकार का 24 घंटे बिजली देने का वादा पूरी तरह फेल हो चुका है। सरकार किसानों की बिजली काटकर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। अगर जल्द 24 घंटे बिजली बहाल नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।”
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
