Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chess: आर प्रज्ञानानंद के नाम एक और उपलब्धि, सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज का जीता खिताब
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > Chess: आर प्रज्ञानानंद के नाम एक और उपलब्धि, सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज का जीता खिताब
Sports

Chess: आर प्रज्ञानानंद के नाम एक और उपलब्धि, सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज का जीता खिताब

Last updated: August 9, 2026 9:35 pm
cennews
Share
3 Min Read
Chess: आर प्रज्ञानानंद के नाम एक और उपलब्धि, सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज का जीता खिताब
Chess: आर प्रज्ञानानंद के नाम एक और उपलब्धि, सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज का जीता खिताब
SHARE

Chess: आर प्रज्ञानानंद के नाम एक और उपलब्धि, सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज का जीता खिताब

Chess: आर प्रज्ञानानंद के नाम एक और उपलब्धि, सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज का जीता खिताब

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने एक राउंड बाकी रहते हुए ही ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज का खिताब अपने नाम किया। प्रज्ञानानंद और उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के बीच आखिरी मुकाबले का अंत ड्रॉ पर होने के साथ ही भारतीय ग्रैंडमास्टर का खिताब पक्का हो गया। 20 साल के भारतीय खिलाड़ी ने कुल 35 में से 23 प्वाइंट हासिल करके चैंपियनशिप को अपने नाम किया। शानदार टूर्नामेंट के बाद सिंदारोव ने 22 प्वाइंट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि वेस्ली सो 20.5 प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

लेवोन अरोनियन 19 प्वाइंट के साथ चौथे स्थान पर रहे, और फैबियानो कारुआना, लीनियर डोमिंग्वेज और जॉर्डन वैन फॉरेस्ट 17 प्वाइंट के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे। प्रज्ञानानंद को बिना किसी प्लेऑफ के सीधे जीत हासिल करने पर 50,000 अमेरिकी डॉलर और 13 ग्रैंड चेस टूर प्वाइंट मिले। इस नतीजे से प्रज्ञानानंद सिंकफील्ड कप से पहले ग्रैंड चेस टूर स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि फैबियानो अभी भी ओवरऑल ग्रैंड चेस टूर स्टैंडिंग में सबसे आगे हैं।

प्रज्ञानानंद ने पांच दिन के इस इवेंट में शुरू से आखिर तक बढ़त बनाए रखी। सिंदारोव ने आखिरी दौर में कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए और 1.5 प्वाइंट के अंतर से उपविजेता रहे। जून में, प्रज्ञानानंद प्रतिष्ठित नॉर्वे चेस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच चुके हैं। सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट में 31 जुलाई से 7 अगस्त तक सेंट लुइस चेस क्लब में दस बेहतरीन ग्रैंडमास्टर शामिल हुए। पांच दिनों के खेल में, खिलाड़ियों ने 9 रैपिड राउंड और 18 ब्लिट्ज राउंड खेले। इस दौरान कुल मिलाकर 135 गेम हुए, जिनमें सिंकफील्ड कप और जीसीटी ग्रैंड फाइनल से पहले महत्वपूर्ण टूर प्वाइंट दांव पर थे।

इस टूर्नामेंट में दो तेज गति वाले फॉर्मेट शामिल रहे। 9-राउंड का सिंगल राउंड-रॉबिन रैपिड टूर्नामेंट (जो 25 मिनट के टाइम कंट्रोल और पहली चाल से ही 10-सेकंड के इंक्रीमेंट के साथ खेला जाता है) और 18-राउंड का डबल राउंड-रॉबिन ब्लिट्ज टूर्नामेंट (जो 5 मिनट के टाइम कंट्रोल और पहली चाल से ही 2-सेकंड के इंक्रीमेंट के साथ खेला जाता है)। रैपिड में जीत पर 2 पॉइंट और ड्रॉ पर 1 प्वाइंट मिलता है, जबकि ब्लिट्ज में जीत पर 1 प्वाइंट और ड्रॉ पर 0.5 प्वाइंट मिलता है।

You Might Also Like

16वीं जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में ओडिशा, पंजाब, झारखंड और मध्य प्रदेश सेमीफाइनल में

भारत के खिलाफ वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की घोषणा, सोनल दिनुशा कप्तान

भारत-श्रीलंका टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में 4 भारतीय

‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’ : खेल मंत्री मांडविया

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मैच में फ्लॉप यशस्वी जायसवाल, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

TAGGED: Chess: आर प्रज्ञानानंद के नाम एक और उपलब्धि, सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज का जीता खिताब

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’ : खेल मंत्री मांडविया ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’ : खेल मंत्री मांडविया
Next Article भारत-श्रीलंका टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में 4 भारतीय भारत-श्रीलंका टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में 4 भारतीय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या प्रमुख उपस्थितीत कागल नगरीत विविध विकासकामांच्या लोकार्पण सोहळा व शेतकरी मेळावा आयोजित करण्यात आला.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या प्रमुख उपस्थितीत कागल नगरीत विविध विकासकामांच्या लोकार्पण सोहळा व शेतकरी मेळावा आयोजित करण्यात आला.
Mumbai August 9, 2026
जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एम.एन. सभरवाल का निधन, पुलिस सेवा में योगदान को किया गया याद
जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एम.एन. सभरवाल का निधन, पुलिस सेवा में योगदान को किया गया याद
Jammu and Kashmir August 9, 2026
चांगथांग नोमैडिक फेस्टिवल 2026 में एलजी वीके सक्सेना ने 1200 से अधिक पश्मीना चरवाहों को 1.10 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की
चांगथांग नोमैडिक फेस्टिवल 2026 में एलजी वीके सक्सेना ने 1200 से अधिक पश्मीना चरवाहों को 1.10 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की
Jammu and Kashmir August 9, 2026
DIET लेह ने तीन दिवसीय ‘जॉली फॉनिक्स’ अंग्रेज़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया
DIET लेह ने तीन दिवसीय ‘जॉली फॉनिक्स’ अंग्रेज़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया
Jammu and Kashmir August 9, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?