By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Asian Games: भारतीय महिला हॉकी टीम जापान रवाना हुई, टीम अपना कैंपेन 20 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगी शुरू
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > Asian Games: भारतीय महिला हॉकी टीम जापान रवाना हुई, टीम अपना कैंपेन 20 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगी शुरू
Sports

Asian Games: भारतीय महिला हॉकी टीम जापान रवाना हुई, टीम अपना कैंपेन 20 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगी शुरू

cennews
Last updated: September 8, 2026 9:15 pm
By cennews
Share
4 Min Read
Asian Games: भारतीय महिला हॉकी टीम जापान रवाना हुई, टीम अपना कैंपेन 20 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगी शुरू
Asian Games: भारतीय महिला हॉकी टीम जापान रवाना हुई, टीम अपना कैंपेन 20 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगी शुरू
SHARE

Asian Games: भारतीय महिला हॉकी टीम जापान रवाना हुई, टीम अपना कैंपेन 20 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगी शुरू

Asian Games: भारतीय महिला हॉकी टीम जापान रवाना हुई, टीम अपना कैंपेन 20 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगी शुरू

भारतीय महिला हॉकी टीम जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए रवाना हो गई है। कप्तान सलीमा टेटे और कोच शोर्ड मारिन नेतृत्व में भारतीय टीम मंगलवार को बेंगलुरु से रवाना हुई।

एफआईएच के लॉस एंजिल्स 2028 क्वालिफिकेशन सिस्टम के तहत, 2026 एशियन गेम्स में महिला हॉकी कॉम्पिटिशन में सबसे ऊपर रहने वाली टीम लॉस एंजिल्स 2028 के लिए ओलंपिक कोटा हासिल करेगी, बशर्ते उसने पहले किसी दूसरे रास्ते से क्वालीफाई नहीं किया हो। भारतीय टीम का मुख्य लक्ष्य स्वर्ण पदक हासिल करना और लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करना होगा।

एशियन गेम्स, मारिन के अंडर भारतीय महिलाओं के लिए एक शानदार बदलाव का नया अध्याय होगा। मारिन को जनवरी 2026 में आधिकारिक कोच के रूप में नियुक्त किया गया था। भारत ने अपने 2026 कैंपेन की शुरुआत हैदराबाद में एफआईएच हॉकी विमेंस वर्ल्ड कप क्वालिफायर में रजत पदक जीतकर की और इटली पर सेमीफाइनल में 1-0 की जीत के साथ वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन पक्का किया।

इसके बाद टीम ने ऑकलैंड में एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप में एक भी मैच नहीं गंवाया। इंडिया ने पूल स्टेज में यूएसए, जापान और उरुग्वे को हराया, सेमी-फाइनल में चिली को 6-0 से हराया और फिर फाइनल में मेजबान न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर खिताब जीता। इस जीत से इंडिया को अगले सीजन के लिए एफआईएच हॉकी विमेंस प्रो लीग में प्रमोशन भी मिला।

यह मोमेंटम वर्ल्ड कप में भी जारी रहा, जहां इंडिया ने दशकों में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। टीम पांचवें नंबर पर रही। 1974 में पहले संस्करण के बाद से महिला टीम का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी था। विश्व कप में भारतीय टीम ने चीन, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ ड्रॉ खेला, जबकि दक्षिण अफ्रीका पर 6-1 और जर्मनी पर 3-1 से जीत हासिल की।

एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम को पूल बी में जापान, थाईलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया और उज्बेकिस्तान के साथ रखा गया है। टीम अपना कैंपेन 20 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ शुरू करेगी। इसके बाद 21 सितंबर को इंडोनेशिया, 23 सितंबर को थाईलैंड, 25 सितंबर को जापान और 27 सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ मैच खेला जाएगा। नॉकआउट फेज 30 सितंबर को शुरू होगा। उसी दिन सेमीफाइनल होंगे। 2 अक्टूबर को फाइनल होगा।

कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, “हम एशियन गेम्स में बहुत आत्मविश्वास के साथ जा रहे हैं। हम जानते हैं कि हर टूर्नामेंट एक नई चुनौती लेकर आता है। नेशंस कप और वर्ल्ड कप ने हमें भरोसा दिलाया है कि हम मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं, और अब हमारा फोकस इसे एक कदम और आगे ले जाने पर है। हमारा लक्ष्य बहुत साफ है — हम गोल्ड मेडल के लिए लड़ना चाहते हैं और लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स के लिए सीधे क्वालिफिकेशन हासिल करना चाहते हैं।”

एशियन गेम्स के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम:

गोलकीपर- सविता, बिचू देवी खारीबम

डिफेंडर- इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास

मिडफील्डर- निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनीता टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग

फॉरवर्ड- लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग

You Might Also Like

Asian Games 2026 : सुजीत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, ओलंपिक चैंपियन को भी हराया

भारत ने श्रीलंका को 45 रन पर समेटा, 124 रन से जीतकर फाइनल में बनाई जगह: एशियन गेम्स

Asian Games 2026: ग्रीको-रोमन रेसलिंग में सुनील कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा

एशियाई खेलों में नीरू ढांडा के ऐतिहासिक स्वर्ण पर पीएम मोदी ने दी बधाई, महिला ट्रैप टीम को रजत के लिए भी सराहा

एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का कमाल, 4×400 मीटर रिले में जीता गोल्ड

TAGGED: Asian Games: भारतीय महिला हॉकी टीम जापान रवाना हुई, टीम अपना कैंपेन 20 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगी शुरू

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Pickleball World Cup: कुल 41 मेडल के साथ भारत ने हासिल किया चौथा स्थान Pickleball World Cup: कुल 41 मेडल के साथ भारत ने हासिल किया चौथा स्थान
Next Article फर्जी ‘नागा साधुओं से सावधान ! नासिक पुलिस ने पकड़ा फर्जी बाबा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

छत्रपती संभाजीनगर महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांनी दुष्काळी स्थितीच्या पार्श्वभूमीवर शेकटा मंडळात पिक परिस्थितीची पाहणी केली.
छत्रपती संभाजीनगर महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांनी दुष्काळी स्थितीच्या पार्श्वभूमीवर शेकटा मंडळात पिक परिस्थितीची पाहणी केली.
Mumbai October 2, 2026
'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत आज लखनऊ में आयोजित 'नमो सेवा अनकही कहानियां' कार्यक्रम में सहभाग किया। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का भी अवलोकन किया।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज लखनऊ में आयोजित ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम में सहभाग किया। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का भी अवलोकन किया।
UP October 2, 2026
कश्मीर में बिजली कटौती का अलर्ट: 3, 4 और 6 अक्टूबर को कई इलाकों में रहेगा शटडाउन
कश्मीर में बिजली कटौती का अलर्ट: 3, 4 और 6 अक्टूबर को कई इलाकों में रहेगा शटडाउन
Jammu and Kashmir October 2, 2026
Asian Games 2026 : सुजीत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, ओलंपिक चैंपियन को भी हराया
Asian Games 2026 : सुजीत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, ओलंपिक चैंपियन को भी हराया
Sports October 2, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?