Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में पारा शून्य से 2 डिग्री नीचे लुढ़का, पहलगाम में तापमान माइनस 3.4 डिग्री दर्ज किया गया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Jammu and Kashmir > जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में पारा शून्य से 2 डिग्री नीचे लुढ़का, पहलगाम में तापमान माइनस 3.4 डिग्री दर्ज किया गया
Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में पारा शून्य से 2 डिग्री नीचे लुढ़का, पहलगाम में तापमान माइनस 3.4 डिग्री दर्ज किया गया

cennews
Last updated: November 29, 2026 6:35 pm
By cennews
Share
3 Min Read
जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में पारा शून्य से 2 डिग्री नीचे लुढ़का, पहलगाम में तापमान माइनस 3.4 डिग्री दर्ज किया गया
जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में पारा शून्य से 2 डिग्री नीचे लुढ़का, पहलगाम में तापमान माइनस 3.4 डिग्री दर्ज किया गया
SHARE

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में पारा शून्य से 2 डिग्री नीचे लुढ़का, पहलगाम में तापमान माइनस 3.4 डिग्री दर्ज किया गया

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में पारा शून्य से 2 डिग्री नीचे लुढ़का, पहलगाम में तापमान माइनस 3.4 डिग्री दर्ज किया गया

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना रहा और यह माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, यह पिछले दिन के माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में थोड़ा बेहतर रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुलमर्ग में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

कश्मीर घाटी में साफ आसमान के बीच हल्की धूप निकली लेकिन ठंड का असर बरकरार रहा और तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी नहीं हो सकी। मौसम विभाग ने 3 दिसंबर तक आमतौर पर शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। इसके बाद 4 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। विभाग के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभ लगातार जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रहे हैं और 4 दिसंबर से सक्रिय होंगे। इनका प्रभाव 10 दिसंबर तक रहने की संभावना है।

कश्मीर में कड़ाके की सर्दी का 40 दिनों का दौर, जिसे स्थानीय भाषा में ‘चिल्लई कलां’ कहा जाता है, हर वर्ष 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी तक चलता है। इस अवधि में आसमान अक्सर बादलों से घिरा रहता है और रात का तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है जबकि दिन का तापमान भी मुश्किल से दहाई अंक में पहुंच पाता है।

चिल्लई कलां के दौरान झीलों और नदियों सहित अधिकांश जलस्रोत आंशिक रूप से जम जाते हैं। कश्मीर में सदियों से लोग सर्दी से बचने के लिए ‘फेरन’ नामक ढीला ऊनी परिधान पहनते आ रहे हैं, जो शरीर की गर्मी को भीतर बनाए रखता है। पारंपरिक शीतकालीन आवश्यकता के रूप में इस्तेमाल होने वाला फेरन अब देश और विदेश के अन्य हिस्सों में भी लोकप्रिय हो चुका है। समय के साथ इसकी सिलाई और रंगों में बदलाव आया है और अब यह फैशन परिधान के रूप में भी पहचाना जाता है, जिसे मॉडल और फिल्मी हस्तियां भी पहनती हैं।

प्रशासन ने घाटी में कक्षा 8 तक के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है जबकि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 14 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश शुरू होगा। कश्मीर में अधिकांश छात्र सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। इन स्कूलों में हीटिंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और कई जगहों पर कक्षाओं में बैठने और पढ़ाई की बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। जम्मू क्षेत्र में रविवार को न्यूनतम तापमान जम्मू शहर में 11.2 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 11 डिग्री, बटोट में 6 डिग्री, बनिहाल में 2.4 डिग्री और भद्रवाह में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You Might Also Like

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, ज्ञान, करुणा और चरित्र के तीन दीप जलाने का दिया संदेश

स्मार्ट सिटी की ई-बसें सरकारी वाहन हैं या निजी? ‘Government Vehicle’ टैग के इस्तेमाल पर उठे सवाल

बिसलेरी के पानी में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर FSSAI की कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर यूनिट्स की जांच कौन कर रहा है?

कश्मीर में सर्दियों की सुरक्षा तैयारियों की IGP सुजीत कुमार सिंह ने की समीक्षा, जन-केंद्रित पुलिसिंग पर जोर

जम्मू संभाग में सुरक्षा व्यवस्था और सर्दियों की तैयारियों की समीक्षा, उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

TAGGED: जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में पारा शून्य से 2 डिग्री नीचे लुढ़का, पहलगाम में तापमान माइनस 3.4 डिग्री दर्ज किया गया

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ‘भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान’, पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग ‘भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान’, पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग
Next Article भारत के खिलाफ पहले दिन न्यूजीलैंड ने बनाए 246 रन, ब्लंडेल और फिलिप्स क्रीज पर डटे भारत के खिलाफ पहले दिन न्यूजीलैंड ने बनाए 246 रन, ब्लंडेल और फिलिप्स क्रीज पर डटे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

भारत के खिलाफ पहले दिन न्यूजीलैंड ने बनाए 246 रन, ब्लंडेल और फिलिप्स क्रीज पर डटे
भारत के खिलाफ पहले दिन न्यूजीलैंड ने बनाए 246 रन, ब्लंडेल और फिलिप्स क्रीज पर डटे
Sports November 29, 2026
‘भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान’, पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग
‘भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान’, पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग
National November 29, 2026
भूपेन हजारिका : जिनके गीतों में धड़कता है पूर्वोत्तर भारत, संगीत में गूंजती है इंसानियत की आवाज
भूपेन हजारिका : जिनके गीतों में धड़कता है पूर्वोत्तर भारत, संगीत में गूंजती है इंसानियत की आवाज
National November 29, 2026
महाराष्ट्र के डिजिटल भविष्य को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किए Aaple Sarkar 2.0, MahaDBT 2.0 और MAITRI 2.0
महाराष्ट्र के डिजिटल भविष्य को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किए Aaple Sarkar 2.0, MahaDBT 2.0 और MAITRI 2.0
Mumbai November 26, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?