Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्मार्ट सिटी की ई-बसें सरकारी वाहन हैं या निजी? ‘Government Vehicle’ टैग के इस्तेमाल पर उठे सवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Jammu and Kashmir > स्मार्ट सिटी की ई-बसें सरकारी वाहन हैं या निजी? ‘Government Vehicle’ टैग के इस्तेमाल पर उठे सवाल
Jammu and Kashmir

स्मार्ट सिटी की ई-बसें सरकारी वाहन हैं या निजी? ‘Government Vehicle’ टैग के इस्तेमाल पर उठे सवाल

cennews
Last updated: November 26, 2026 8:53 pm
By cennews
Share
2 Min Read
स्मार्ट सिटी की ई-बसें सरकारी वाहन हैं या निजी? ‘Government Vehicle’ टैग के इस्तेमाल पर उठे सवाल
स्मार्ट सिटी की ई-बसें सरकारी वाहन हैं या निजी? ‘Government Vehicle’ टैग के इस्तेमाल पर उठे सवाल
SHARE

स्मार्ट सिटी की ई-बसें सरकारी वाहन हैं या निजी? ‘Government Vehicle’ टैग के इस्तेमाल पर उठे सवाल

जम्मू-कश्मीर: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सड़कों पर दौड़ रही इलेक्ट्रिक बसों (E-Buses) को लेकर एक अहम सवाल सामने आया है। क्या स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत संचालित होने मात्र से ये बसें सरकारी वाहन बन जाती हैं? क्या निजी स्वामित्व या निजी एजेंसी द्वारा संचालित वाहन भी ‘Government Vehicles’ का टैग इस्तेमाल कर सकते हैं?

मामला केवल बसों के संचालन तक सीमित नहीं है। सवाल यह है कि इन वाहनों को सरकारी वाहन के रूप में प्रदर्शित करने की अनुमति आखिर किसने दी है? क्या इसके लिए परिवहन विभाग या किसी सक्षम सरकारी प्राधिकरण की ओर से कोई आधिकारिक आदेश जारी किया गया है?

इसके साथ ही यह जानना भी जरूरी है कि मोटर वाहन नियमों के तहत सरकारी और निजी वाहनों की पहचान कैसे निर्धारित होती है और क्या किसी सरकारी परियोजना के तहत चलने वाले निजी वाहनों को सरकारी वाहन के रूप में पहचान देने का प्रावधान है?

इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी सहित संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से जवाब मांगे जाने की जरूरत है।

जनता के सामने यह स्पष्ट होना चाहिए कि इन ई-बसों का वास्तविक स्वामित्व किसके पास है, इनका संचालन कौन कर रहा है और ‘Government Vehicles’ का टैग इस्तेमाल करने के पीछे कौन-सा सरकारी आदेश या नियम लागू है।

आखिर स्मार्ट सिटी की ई-बसों को सरकारी वाहन का दर्जा किसने दिया? क्या नियम इसकी अनुमति देते हैं?

पूरे मामले की पड़ताल जारी है।

पूरी खबर जल्द…

#Jammu #JammuSmartCity #SmartCityJammu #SmartCityKashmir #EBuses #GovernmentVehicles #JammuKashmirNews

You Might Also Like

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, ज्ञान, करुणा और चरित्र के तीन दीप जलाने का दिया संदेश

बिसलेरी के पानी में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर FSSAI की कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर यूनिट्स की जांच कौन कर रहा है?

कश्मीर में सर्दियों की सुरक्षा तैयारियों की IGP सुजीत कुमार सिंह ने की समीक्षा, जन-केंद्रित पुलिसिंग पर जोर

जम्मू संभाग में सुरक्षा व्यवस्था और सर्दियों की तैयारियों की समीक्षा, उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

SKPA उधमपुर में पासिंग आउट परेड आयोजित, 74 प्रशिक्षु अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

TAGGED: स्मार्ट सिटी की ई-बसें सरकारी वाहन हैं या निजी? ‘Government Vehicle’ टैग के इस्तेमाल पर उठे सवाल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबला शुरू, तनुश कोटियन का डेब्यू भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबला शुरू, तनुश कोटियन का डेब्यू
Next Article अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, ज्ञान, करुणा और चरित्र के तीन दीप जलाने का दिया संदेश अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, ज्ञान, करुणा और चरित्र के तीन दीप जलाने का दिया संदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

संविधान दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा-समान अवसर सिर्फ कहने से नहीं, अमल करके दिखाना होगा संविधान दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा-समान अवसर सिर्फ कहने से नहीं, अमल करके दिखाना होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट परिसर में आयोजित समारोह में सामाजिक समानता, शिक्षा, न्याय तक पहुंच, स्वास्थ्य और मानवाधिकारों पर जोर देते हुए कहा कि समान अवसर की बात केवल कहने से नहीं होगा, बल्कि इसे जमीन पर उतारना होगा। उन्होंने कहा कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं, लेकिन इस सिद्धांत को व्यवहार में भी लागू करके दिखाना जरूरी है। राष्ट्रपति ने कहा कि तकनीक और मीडिया के प्रभाव से न्याय व्यवस्था में भी बदलाव आया है। सूचनाएं अब आम लोगों तक तेजी से और सीधे पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि देश सांस्कृतिक गौरव के साथ गुलामी की मानसिकता से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी बदलाव के तहत राष्ट्रपति के नाम के आगे ‘एक्सीलेंसी’ शब्द का प्रयोग नहीं किया जाता और राष्ट्रपति भवन में ‘दरबार हॉल’ जैसे नामों और संबोधनों को भी पीछे छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान का कई भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है, जिससे संविधान और उसकी भावना आम जनता तक पहुंच रही है। संथाली भाषा में संविधान की प्रस्तावना का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह विशेष रूप से अच्छी लगती है। राष्ट्रपति ने न्याय तक पहुंच के सवाल पर कहा कि हर व्यक्ति के पास हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के अवसर नहीं होते। ऐसे में गरीब, कमजोर और वंचित वर्ग के लोगों की मुश्किलों को आसान बनाने की जरूरत है। जिला अदालतों में लंबित मामलों को कम करने के लिए सरकार और लीगल सर्विसेज समितियां प्रयास कर रही हैं। उन्होंने महिला वकीलों की बढ़ती संख्या पर भी खुशी जताई। मानवाधिकारों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि संविधान का पहला अनुच्छेद अद्भुत है और एक-एक शब्द में पूरी दुनिया को बदलने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में देश अपनी आजादी, संविधान और सुप्रीम कोर्ट के 100 वर्ष पूरे होने के अवसरों को मनाएगा। राष्ट्रपति ने संविधान की मूल भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा इसके चार स्तंभ हैं। गांधीजी ने भी गांवों को भारत की आत्मा और विकास का रास्ता बताया था। शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने स्कूल-कॉलेजों का पुनर्भ्रमण किया है और वहां के बुनियादी ढांचे में बदलाव दिखाई देता है। हालांकि, उन्होंने साझा शिक्षा के अनुभवों में आए बदलाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहले अधिकारी और मंत्रियों की बेटियां भी एक साथ पढ़ती थीं, लेकिन आज ऐसा दृश्य कम दिखाई देता है। राष्ट्रपति ने कहा कि माता-पिता अमीर या गरीब हो सकते हैं, लेकिन बच्चे नहीं। गरीब का बच्चा भी राजा बेटा होता है और सभी बच्चों को समान शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कई लोग शिक्षा के कारण अपने पदों और जिम्मेदारियों तक पहुंचे हैं, लेकिन बचपन में किसी को नहीं पता होता कि वह आगे चलकर क्या बनेगा। गांवों में रहने वाली बच्चियां भी समान अवसरों की हकदार हैं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत बताते हुए कहा कि गरीब बच्चों को गरीबी की मानसिकता के साथ आगे बढ़ने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। जब सरकार सबको वोट देने का अधिकार और भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है, तो समान अवसर भी सुनिश्चित होने चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि समान अवसर उपलब्ध हैं, तो असमानता क्यों बनी हुई है और क्या स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी इस दिशा में काम नहीं किया जा सकता? राष्ट्रपति ने नक्सलवाद के मुद्दे पर सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश नक्सलमुक्त हो गया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के चेहरों में उन्हें मासूमियत दिखाई दी। उन्होंने कहा कि इन लोगों को बरगलाया गया था और उनके दिलों में क्रूरता नहीं थी। राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसे लोगों को सुधारने और समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए संस्थाओं को माता-पिता की तरह भूमिका निभानी चाहिए। माता-पिता को पता होता है कि उनके बच्चों को क्या परेशानी है। इसी तरह, देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी संस्थाओं को सक्रिय होकर काम करना होगा और लोगों को आगे बढ़ने के समान अवसर देने के लिए मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि नक्सलवाद की राह पर लोगों को ले जाने वाले उनके पीछे के लोग सलाखों के पीछे हैं या नहीं, लेकिन आत्मसमर्पण करने वाले युवाओं के चेहरों पर मासूमियत दिखाई देती है। उन्होंने दोहराया कि समानता और समान अवसर की बात केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे अमल में लाना होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं, लेकिन अब इस बात को केवल कहने के बजाय व्यवहार में साबित करने की जरूरत है।
संविधान दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा-समान अवसर सिर्फ कहने से नहीं, अमल करके दिखाना होगा
National November 26, 2026
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, ज्ञान, करुणा और चरित्र के तीन दीप जलाने का दिया संदेश
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, ज्ञान, करुणा और चरित्र के तीन दीप जलाने का दिया संदेश
Jammu and Kashmir November 26, 2026
भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबला शुरू, तनुश कोटियन का डेब्यू
भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबला शुरू, तनुश कोटियन का डेब्यू
Sports November 26, 2026
उत्तर प्रदेश की Growth Story में एक नया अध्याय जोड़ते हुए Ball Beverage Packaging (India) Pvt. Ltd.
उत्तर प्रदेश की Growth Story में एक नया अध्याय जोड़ते हुए Ball Beverage Packaging (India) Pvt. Ltd.
UP November 25, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?