Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डाकघर के इन्फ्रास्ट्रक्चर में आएगा बड़ा बदलाव, लॉजिस्टिक्स क्षमता होगी बेहतर : केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > डाकघर के इन्फ्रास्ट्रक्चर में आएगा बड़ा बदलाव, लॉजिस्टिक्स क्षमता होगी बेहतर : केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
National

डाकघर के इन्फ्रास्ट्रक्चर में आएगा बड़ा बदलाव, लॉजिस्टिक्स क्षमता होगी बेहतर : केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

cennews
Last updated: November 26, 2026 10:14 pm
By cennews
Share
3 Min Read
डाकघर के इन्फ्रास्ट्रक्चर में आएगा बड़ा बदलाव, लॉजिस्टिक्स क्षमता होगी बेहतर : केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
डाकघर के इन्फ्रास्ट्रक्चर में आएगा बड़ा बदलाव, लॉजिस्टिक्स क्षमता होगी बेहतर : केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
SHARE

डाकघर के इन्फ्रास्ट्रक्चर में आएगा बड़ा बदलाव, लॉजिस्टिक्स क्षमता होगी बेहतर : केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

डाकघर के इन्फ्रास्ट्रक्चर में आएगा बड़ा बदलाव, लॉजिस्टिक्स क्षमता होगी बेहतर : केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि कैबिनेट की ओर से डाक परिचालन योजना और संपदा प्रबंधन योजना को करीब 2,500 करोड़ रुपए की मंजूरी मिलने से डाकघर के इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव आएगा। केंद्रीय मंत्री में सिंधिया ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में विभाग की अगली पांच-वर्षीय योजना के तहत ‘डाक परिचालन योजना’ के लिए लगभग 1,140 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई। इसके अलावा, ‘एस्टेट मैनेजमेंट स्कीम’ के लिए 1,400 रुपए करोड़ मंजूर किए गए। इस तरह, दोनों योजनाओं के लिए करीब 2,500 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इससे डाकघरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव आएगा।

इसमें डाकघरों के कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नेटवर्क, मार्केटिंग सिस्टम, फर्स्ट माइल, मिडिल माइल और लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी शामिल है। केंद्र सरकार ने बुधवार को 16वें वित्त आयोग के कार्यकाल (वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31) के दौरान डाक संचालन योजना और संपदा प्रबंधन योजना को जारी रखने की मंजूरी दे दी। इस योजना के लिए क्रमश: 1,141 करोड़ रुपए और 1,491 करोड़ रुपए का प्रस्तावित बजट निर्धारित किया गया है। डाक संचालन योजना का उद्देश्य देशभर में डाक बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, परिचालन दक्षता में सुधार करना और लॉजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स एवं डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करना है।

कैबिनेट द्वारा जारी बयान में कहा गया, “यह योजना डाक बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण, अंतिम छोर तक डिलीवरी व्यवस्था को मजबूत करने, लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और देशभर में ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप सेवाओं की उपलब्धता बेहतर बनाने में मदद करेगी।” संपदा प्रबंधन योजना का उद्देश्य डाक विभाग के बुनियादी ढांचे में व्यापक बदलाव लाना और उसे आधुनिक बनाना है। इसमें डाकघरों और आवासीय कॉलोनियों के निर्माण, पुनर्निर्माण, नवीनीकरण और एक समान ब्रांडिंग पर विशेष जोर दिया गया है, साथ ही भारत की ऐतिहासिक डाक इमारतों के संरक्षण पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है।

You Might Also Like

संविधान दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा-समान अवसर सिर्फ कहने से नहीं, अमल करके दिखाना होगा

मानवीय संवेदनाओं से युक्त विश्व का सबसे व्यापक है भारतीय संविधान

एयरो इंडिया 2027 के लिए रक्षा मंत्रालय ने बढ़ाई प्रदर्शनी क्षमता, बनाए जा रहे दो नए हैंगर

पंजाब में फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, पीएम मोदी बोले- जनता की पहली पसंद बनेगा गठबंधन

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा, अमन-शांति और खुशहाली की कामना

TAGGED: डाकघर के इन्फ्रास्ट्रक्चर में आएगा बड़ा बदलाव, लॉजिस्टिक्स क्षमता होगी बेहतर : केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article संविधान दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा-समान अवसर सिर्फ कहने से नहीं, अमल करके दिखाना होगा संविधान दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा-समान अवसर सिर्फ कहने से नहीं, अमल करके दिखाना होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट परिसर में आयोजित समारोह में सामाजिक समानता, शिक्षा, न्याय तक पहुंच, स्वास्थ्य और मानवाधिकारों पर जोर देते हुए कहा कि समान अवसर की बात केवल कहने से नहीं होगा, बल्कि इसे जमीन पर उतारना होगा। उन्होंने कहा कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं, लेकिन इस सिद्धांत को व्यवहार में भी लागू करके दिखाना जरूरी है। राष्ट्रपति ने कहा कि तकनीक और मीडिया के प्रभाव से न्याय व्यवस्था में भी बदलाव आया है। सूचनाएं अब आम लोगों तक तेजी से और सीधे पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि देश सांस्कृतिक गौरव के साथ गुलामी की मानसिकता से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी बदलाव के तहत राष्ट्रपति के नाम के आगे ‘एक्सीलेंसी’ शब्द का प्रयोग नहीं किया जाता और राष्ट्रपति भवन में ‘दरबार हॉल’ जैसे नामों और संबोधनों को भी पीछे छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान का कई भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है, जिससे संविधान और उसकी भावना आम जनता तक पहुंच रही है। संथाली भाषा में संविधान की प्रस्तावना का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह विशेष रूप से अच्छी लगती है। राष्ट्रपति ने न्याय तक पहुंच के सवाल पर कहा कि हर व्यक्ति के पास हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के अवसर नहीं होते। ऐसे में गरीब, कमजोर और वंचित वर्ग के लोगों की मुश्किलों को आसान बनाने की जरूरत है। जिला अदालतों में लंबित मामलों को कम करने के लिए सरकार और लीगल सर्विसेज समितियां प्रयास कर रही हैं। उन्होंने महिला वकीलों की बढ़ती संख्या पर भी खुशी जताई। मानवाधिकारों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि संविधान का पहला अनुच्छेद अद्भुत है और एक-एक शब्द में पूरी दुनिया को बदलने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में देश अपनी आजादी, संविधान और सुप्रीम कोर्ट के 100 वर्ष पूरे होने के अवसरों को मनाएगा। राष्ट्रपति ने संविधान की मूल भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा इसके चार स्तंभ हैं। गांधीजी ने भी गांवों को भारत की आत्मा और विकास का रास्ता बताया था। शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने स्कूल-कॉलेजों का पुनर्भ्रमण किया है और वहां के बुनियादी ढांचे में बदलाव दिखाई देता है। हालांकि, उन्होंने साझा शिक्षा के अनुभवों में आए बदलाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहले अधिकारी और मंत्रियों की बेटियां भी एक साथ पढ़ती थीं, लेकिन आज ऐसा दृश्य कम दिखाई देता है। राष्ट्रपति ने कहा कि माता-पिता अमीर या गरीब हो सकते हैं, लेकिन बच्चे नहीं। गरीब का बच्चा भी राजा बेटा होता है और सभी बच्चों को समान शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कई लोग शिक्षा के कारण अपने पदों और जिम्मेदारियों तक पहुंचे हैं, लेकिन बचपन में किसी को नहीं पता होता कि वह आगे चलकर क्या बनेगा। गांवों में रहने वाली बच्चियां भी समान अवसरों की हकदार हैं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत बताते हुए कहा कि गरीब बच्चों को गरीबी की मानसिकता के साथ आगे बढ़ने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। जब सरकार सबको वोट देने का अधिकार और भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है, तो समान अवसर भी सुनिश्चित होने चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि समान अवसर उपलब्ध हैं, तो असमानता क्यों बनी हुई है और क्या स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी इस दिशा में काम नहीं किया जा सकता? राष्ट्रपति ने नक्सलवाद के मुद्दे पर सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश नक्सलमुक्त हो गया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के चेहरों में उन्हें मासूमियत दिखाई दी। उन्होंने कहा कि इन लोगों को बरगलाया गया था और उनके दिलों में क्रूरता नहीं थी। राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसे लोगों को सुधारने और समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए संस्थाओं को माता-पिता की तरह भूमिका निभानी चाहिए। माता-पिता को पता होता है कि उनके बच्चों को क्या परेशानी है। इसी तरह, देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी संस्थाओं को सक्रिय होकर काम करना होगा और लोगों को आगे बढ़ने के समान अवसर देने के लिए मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि नक्सलवाद की राह पर लोगों को ले जाने वाले उनके पीछे के लोग सलाखों के पीछे हैं या नहीं, लेकिन आत्मसमर्पण करने वाले युवाओं के चेहरों पर मासूमियत दिखाई देती है। उन्होंने दोहराया कि समानता और समान अवसर की बात केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे अमल में लाना होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं, लेकिन अब इस बात को केवल कहने के बजाय व्यवहार में साबित करने की जरूरत है। संविधान दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा-समान अवसर सिर्फ कहने से नहीं, अमल करके दिखाना होगा
Next Article हमारा संविधान 145 करोड़ भारत वासियों का मार्गदर्शक हमारा संविधान 145 करोड़ भारत वासियों का मार्गदर्शक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हमारा संविधान 145 करोड़ भारत वासियों का मार्गदर्शक
हमारा संविधान 145 करोड़ भारत वासियों का मार्गदर्शक
UP November 26, 2026
संविधान दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा-समान अवसर सिर्फ कहने से नहीं, अमल करके दिखाना होगा संविधान दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा-समान अवसर सिर्फ कहने से नहीं, अमल करके दिखाना होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट परिसर में आयोजित समारोह में सामाजिक समानता, शिक्षा, न्याय तक पहुंच, स्वास्थ्य और मानवाधिकारों पर जोर देते हुए कहा कि समान अवसर की बात केवल कहने से नहीं होगा, बल्कि इसे जमीन पर उतारना होगा। उन्होंने कहा कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं, लेकिन इस सिद्धांत को व्यवहार में भी लागू करके दिखाना जरूरी है। राष्ट्रपति ने कहा कि तकनीक और मीडिया के प्रभाव से न्याय व्यवस्था में भी बदलाव आया है। सूचनाएं अब आम लोगों तक तेजी से और सीधे पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि देश सांस्कृतिक गौरव के साथ गुलामी की मानसिकता से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी बदलाव के तहत राष्ट्रपति के नाम के आगे ‘एक्सीलेंसी’ शब्द का प्रयोग नहीं किया जाता और राष्ट्रपति भवन में ‘दरबार हॉल’ जैसे नामों और संबोधनों को भी पीछे छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान का कई भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है, जिससे संविधान और उसकी भावना आम जनता तक पहुंच रही है। संथाली भाषा में संविधान की प्रस्तावना का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह विशेष रूप से अच्छी लगती है। राष्ट्रपति ने न्याय तक पहुंच के सवाल पर कहा कि हर व्यक्ति के पास हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के अवसर नहीं होते। ऐसे में गरीब, कमजोर और वंचित वर्ग के लोगों की मुश्किलों को आसान बनाने की जरूरत है। जिला अदालतों में लंबित मामलों को कम करने के लिए सरकार और लीगल सर्विसेज समितियां प्रयास कर रही हैं। उन्होंने महिला वकीलों की बढ़ती संख्या पर भी खुशी जताई। मानवाधिकारों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि संविधान का पहला अनुच्छेद अद्भुत है और एक-एक शब्द में पूरी दुनिया को बदलने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में देश अपनी आजादी, संविधान और सुप्रीम कोर्ट के 100 वर्ष पूरे होने के अवसरों को मनाएगा। राष्ट्रपति ने संविधान की मूल भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा इसके चार स्तंभ हैं। गांधीजी ने भी गांवों को भारत की आत्मा और विकास का रास्ता बताया था। शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने स्कूल-कॉलेजों का पुनर्भ्रमण किया है और वहां के बुनियादी ढांचे में बदलाव दिखाई देता है। हालांकि, उन्होंने साझा शिक्षा के अनुभवों में आए बदलाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहले अधिकारी और मंत्रियों की बेटियां भी एक साथ पढ़ती थीं, लेकिन आज ऐसा दृश्य कम दिखाई देता है। राष्ट्रपति ने कहा कि माता-पिता अमीर या गरीब हो सकते हैं, लेकिन बच्चे नहीं। गरीब का बच्चा भी राजा बेटा होता है और सभी बच्चों को समान शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कई लोग शिक्षा के कारण अपने पदों और जिम्मेदारियों तक पहुंचे हैं, लेकिन बचपन में किसी को नहीं पता होता कि वह आगे चलकर क्या बनेगा। गांवों में रहने वाली बच्चियां भी समान अवसरों की हकदार हैं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत बताते हुए कहा कि गरीब बच्चों को गरीबी की मानसिकता के साथ आगे बढ़ने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। जब सरकार सबको वोट देने का अधिकार और भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है, तो समान अवसर भी सुनिश्चित होने चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि समान अवसर उपलब्ध हैं, तो असमानता क्यों बनी हुई है और क्या स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी इस दिशा में काम नहीं किया जा सकता? राष्ट्रपति ने नक्सलवाद के मुद्दे पर सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश नक्सलमुक्त हो गया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के चेहरों में उन्हें मासूमियत दिखाई दी। उन्होंने कहा कि इन लोगों को बरगलाया गया था और उनके दिलों में क्रूरता नहीं थी। राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसे लोगों को सुधारने और समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए संस्थाओं को माता-पिता की तरह भूमिका निभानी चाहिए। माता-पिता को पता होता है कि उनके बच्चों को क्या परेशानी है। इसी तरह, देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी संस्थाओं को सक्रिय होकर काम करना होगा और लोगों को आगे बढ़ने के समान अवसर देने के लिए मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि नक्सलवाद की राह पर लोगों को ले जाने वाले उनके पीछे के लोग सलाखों के पीछे हैं या नहीं, लेकिन आत्मसमर्पण करने वाले युवाओं के चेहरों पर मासूमियत दिखाई देती है। उन्होंने दोहराया कि समानता और समान अवसर की बात केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे अमल में लाना होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं, लेकिन अब इस बात को केवल कहने के बजाय व्यवहार में साबित करने की जरूरत है।
संविधान दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा-समान अवसर सिर्फ कहने से नहीं, अमल करके दिखाना होगा
National November 26, 2026
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, ज्ञान, करुणा और चरित्र के तीन दीप जलाने का दिया संदेश
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, ज्ञान, करुणा और चरित्र के तीन दीप जलाने का दिया संदेश
Jammu and Kashmir November 26, 2026
स्मार्ट सिटी की ई-बसें सरकारी वाहन हैं या निजी? ‘Government Vehicle’ टैग के इस्तेमाल पर उठे सवाल
स्मार्ट सिटी की ई-बसें सरकारी वाहन हैं या निजी? ‘Government Vehicle’ टैग के इस्तेमाल पर उठे सवाल
Jammu and Kashmir November 26, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?