चलती रिक्शा में घुसा सांप! पाम बीच रोड पर मचा हड़कंप, वाशी ट्रैफिक पुलिस ने सर्पमित्र की मदद से किया रेस्क्यू
नवी मुंबई ।पाम बीच रोड पर वाशी के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती रिक्शा में अचानक सांप घुस गया। रिक्शा में सांप दिखाई देते ही चालक और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि समय रहते इस घटना की जानकारी वाशी ट्रैफिक पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही वाशी ट्रैफिक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सर्पमित्र अनिल उमाप से संपर्क किया। अनिल उमाप मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर रिक्शा में घुसे सांप को सुरक्षित बाहर निकाला।
वाशी ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता और सर्पमित्र अनिल उमाप की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस और सर्पमित्रों की तत्परता कितनी महत्वपूर्ण है।
