*यूपी के – रामपुर / शाहबाद*
*शाहबाद में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या, झाड़ियों में अर्दनगन अवस्था मे मिला शव – 14 साल का आरोपी हिरासत में*
रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ले में रहने वाले 14 वर्षीय किशोर ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। मासूम का शव मोहल्ले से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला।
परिजनों के अनुसार बच्ची बुधवार सुबह 11 बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।
मामले की जानकारी मिलते ही एसपी अनिल सिसोदिया और एएसपी अनुराग सिंह डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है और सैंपल जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
बाइट अनिल कुमार सिसोदिया एसपी रामपुर।
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
