दोस्त की तरक्की नहीं हुई बर्दाश्त? पुराने विवाद में दोस्तों ने मिलकर दिवाकर यादव की चाकू से हत्या की
नवी मुंबई नवी मुंबई के रबाले एमआईडीसी क्षेत्र के यादवनगर में पुराने विवाद को लेकर एक युवक की चाकू से वार कर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में दिवाकर यादव नामक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरा आरोपी घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि दिवाकर यादव और योगेश जयस्वाल के बीच कई सालों पहले दोनों एक साथ सामाजिक कार्यक्रम साथ किया करते थे जिसके बाद दिवाकर का एरिया में ज़्यदा नाम हो गया जिसको लेकर दोनों दोस्ती में आपस में जलन होने लगी गुरुवार रात दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दिवाकर यादव पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
दो आरोपियों की गिरफ्तारी, तीसरे का अस्पताल में इलाज….
दिवाकर के पिता की शिकायत के आधार पर रबाले एमआईडीसी पुलिस ने योगेश जयस्वाल, कृष्णा सिंह और विवेक यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती है। उपचार पूरा होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा, ऐसी जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक देवदास कठाले ने दी।
इस घटना के पीछे आर्थिक विवाद के साथ-साथ आपसी रंजिश की भूमिका की जांच की जा रही है। हालांकि, दिवाकर की तरक्की से आरोपी नाराज थे या इसी वजह से हत्या की गई, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइट:- देवीदास कठाले ( रवाले एमआईडीसी पोलिस स्टेशन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक )
