ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर
आजम के गढ़ में ओवैसी की दहाड़, सियासी गलियारों में मची हलचल
*मंच से ओवेसी ने कहा जबसे मोदी योगी की सरकार बनी है तब से उत्तरप्रदेश मे मस्जिदों को मज़ारो को तोड़ा गया है मज़लूम मुसलमनो को झूठे मुकदमो मे जेल मे डाला गया है यह सरकार ताना शाही सरकार है*
रामपुर। जनपद रामपुर की टांडा विधानसभा क्षेत्र में एआईएमआईएम के संस्थापक असदुद्दीन ओवैसी के पहुंचने पर सियासी माहौल गरमा गया। ओवैसी को सुनने के लिए उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हुई। मंच से उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अपने विरोधियों पर निशाना साधा।
सभा के दौरान ओवैसी ने मुस्लिम समाज से आगामी चुनाव को लेकर एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने अपने संबोधन में राजनीतिक मुद्दों को उठाते हुए समर्थकों के सामने अपनी बात रखी।
ओवैसी के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं। रामपुर को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान का राजनीतिक गढ़ माना जाता है। ऐसे में टांडा विधानसभा क्षेत्र में ओवैसी की सभा को स्थानीय सियासत के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
फिलहाल, इस सभा के बाद रामपुर की राजनीति में आगे क्या समीकरण बनते हैं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
स्पीच,,ओवैसी।
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,,
