मुंबई: वडाला में फायरिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार; 2 पिस्तौल और जिंदा कारतूस जब्त!
मुंबई: वडाला पश्चिम में SIWS कॉलेज के पास, 4 रास्ता स्थित आर. ए. किदवई रोड पर ओला कार से आए आरोपियों ने एक व्यक्ति पर तीन राउंड फायरिंग की। पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचाई और उसे गोली नहीं लगी।
घटना के बाद डीसीपी जोन-4 अनुराग जैन और एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शिवाजी पावडे के मार्गदर्शन में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की।
एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन के ATC अधिकारी केदार उमटे और गुंडा अधिकारी गौरव शिंदे ने करीब एक घंटे के भीतर दो आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए माटुंगा पुलिस के हवाले किया गया।
पुलिस ने 2 पिस्तौल (देसी कट्टा सहित) और 1 जिंदा कारतूस जब्त किया है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की पहचान अंजा खान, अली उर्फ दाऊद खान (वडाला, हिमत नगर निवासी) और सोहेब (संगम नगर, वडाला टीटी निवासी) के रूप में बताई गई है। हालांकि, दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। आरोपी और पीड़ित उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं।मामले में आगे की जांच जारी है।
