नासिक मे गोलीबार
**आडगाव में दिनदहाड़े थरार; पुल के नीचे युवक पर फायरिंग, हवा में दो राउंड फायर होने से दहशत**
खेत से घर जा रहे युवक को रोककर हंगामा, आडगाव पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में
नाशिक के आडगाव परिसर में जुना न्यू इंग्लिश स्कूल रोड पर पुल के नीचे रविवार दोपहर दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना हुई। खेत का काम निपटाकर घर जा रहे उमेश माळोदे नामक युवक को रोककर आरोपियों ने विवाद किया और सीधे पिस्तौल से हवा में दो राउंड फायर कर दिए। दोपहर करीब 2 बजे हुई इस घटना से पूरा आडगाव इलाका हिल गया है और नागरिकों में डर का माहौल है।
**आखिर हुआ क्या?**
मिली जानकारी के अनुसार, उमेश माळोदे खेत का काम खत्म कर जुना न्यू इंग्लिश स्कूल रोड पर पुल के नीचे से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान हाईवे की तरफ से बाइक पर आया राहुल आंबेकर नाम का संदिग्ध और उसका एक साथी वहां पहुंचे। उन्होंने उमेश को रोककर झगड़ा शुरू कर दिया। कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों में से एक ने कमर से पिस्तौल निकालकर उमेश की तरफ तानी और हवा में दो राउंड फायर कर दिए। गोलियों की तेज आवाज सुनते ही इलाके में भगदड़ मच गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
आडगाव पुलिस थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू है। घटनास्थल पर डीसीपी मोनिका राऊत, एसीपी शेखर देशमुख, सीनियर इंस्पेक्टर प्रवीण चव्हाण समेत क्राइम डिटेक्शन टीम पहुंची। आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें रवाना की गई हैं
नासिक से संदीप द्विवेदी की रिपोर्ट
