By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जो नशे में गुरुओं का अपमान करे, वो पंजाब को नशामुक्त नहीं कर सकता : गृह मंत्री अमित शाह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > जो नशे में गुरुओं का अपमान करे, वो पंजाब को नशामुक्त नहीं कर सकता : गृह मंत्री अमित शाह
National

जो नशे में गुरुओं का अपमान करे, वो पंजाब को नशामुक्त नहीं कर सकता : गृह मंत्री अमित शाह

cennews
Last updated: September 30, 2026 7:26 pm
By cennews
Share
5 Min Read
जो नशे में गुरुओं का अपमान करे, वो पंजाब को नशामुक्त नहीं कर सकता : गृह मंत्री अमित शाह
जो नशे में गुरुओं का अपमान करे, वो पंजाब को नशामुक्त नहीं कर सकता : गृह मंत्री अमित शाह
SHARE

जो नशे में गुरुओं का अपमान करे, वो पंजाब को नशामुक्त नहीं कर सकता : गृह मंत्री अमित शाह

HTdaCywaMAAG9U_
जो नशे में गुरुओं का अपमान करे, वो पंजाब को नशामुक्त नहीं कर सकता : गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पंजाब के जालंधर में ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा और पंजाब को नशामुक्त करने का वादा किया।

जालंधर में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “जालंधर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है लेकिन जालंधर में नशामुक्त पंजाब के लिए आना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है।” उन्होंने पंजाब के योगदान को याद करते हुए कहा कि पंजाब देश में दो चीजों के लिए जाना जाता है। पहला, जब भी देश में खाने-पीने की जरूरत पड़ी, तो पंजाब के किसानों ने हमारे गोदामों को भरा और आज भी भर रहे हैं। दूसरा, आजादी से पहले हो या बाद में, जब भी सुरक्षा की बात आई, तो पंजाब का जवाब हमेशा तैयार रहा।

अमित शाह ने कहा, “पंजाबियों के बलिदान से न सिर्फ हमें आजादी मिली बल्कि आजादी के बाद भी भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए पंजाब ने सबसे ज्यादा बलिदान दिया है।” इसी वजह से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पठानकोट से यह यात्रा शुरू की थी। 13 दिन, 4,000 किलोमीटर और 117 विधानसभा क्षेत्रों में घूमकर आज यह यात्रा जालंधर में समाप्त हो रही है।

उन्होंने कहा कि आज नशामुक्त पंजाब बनाने का समय क्यों आया क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने चिट्टे के व्यापार को खुलेआम चलने दिया। पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव में कई मुद्दे हैं। किसानों, उद्योगों, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दे हैं लेकिन आने वाला चुनाव भाजपा केवल नशामुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी।

पंजाब की जनता से वादा करते हुए अमित शाह ने कहा, “आज मैं यहां से पंजाब की माताओं और युवाओं से वादा करके जाता हूं कि इस चुनाव में भाजपा का समर्थन कीजिए, कमल के फूल पर वोट डालिए, 31 दिसंबर 2029 से पहले हम पंजाब को चिट्टे के व्यापार से मुक्त कर देंगे।”

अमित शाह ने कहा कि जब हम वादा कर रहे हैं कि 31 दिसंबर 2029 को पंजाब को चिट्टामुक्त कर देंगे, तो मुझे मालूम है कि केजरीवाल एंड कंपनी क्या कहने वाली है। उन्होंने कहा, “मैं पंजाब की जनता को बताना चाहता हूं कि हमने जो कहा है, वो करके दिखाया है। कश्मीर को आतंकवाद मुक्त करने का काम पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने किया। 50 साल पुरानी नक्सल समस्या को समाप्त करने का काम और पूर्वोत्तर के उग्रवाद को समाप्त करने का काम भी पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने किया और अब बारी है ‘चिट्टा मुक्त पंजाब’ की।”

उन्होंने कहा कि वह अभी नशे की लत के कारण जान गंवाने वालों के परिवारों से मिलकर आए हैं। उन्होंने कहा, “एक मां अपने दो युवा बेटों की तस्वीर गोद में लेकर कहती है कि इसे बंद करवाओ, मेरे तो नहीं बचे, कम से कम दूसरे के लाल को बचा लो। और इन्हें (आप) शर्म नहीं आती है? जो नशे में धुत होकर गुरुओं का अपमान करे, वो चिट्टे से पंजाब को मुक्त नहीं कर सकता।”

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जो दिल्ली में शराब घोटाले में पकड़े गए हों, क्या वो पंजाब को नशा मुक्त कर सकते हैं? आपने कांग्रेस को देखा, आम आदमी पार्टी को देखा। एक मौका पांच साल के लिए भाजपा को दो, हम नशामुक्त पंजाब बनाकर देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो यह अभियान चलाया है, यह राजनीतिक एजेंडा नहीं है और यह पंजाब को बचाने का अभियान है। पंजाब में न हम ड्रग बेचने देंगे और न ही भारत के दूसरे राज्यों में सप्लाई होने देंगे

You Might Also Like

देश में खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को नहीं होगी किल्लत- शिवराज सिंह चौहान

डिजिटल टोलिंग को नई गति, फास्टैग एनुअल पास ने पार किया 1 करोड़ उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा

आतंकवाद के खिलाफ ‘प्रहार’ को थाना स्तर तक पहुंचाने पर जोर, अमित शाह ने लॉन्च किया नया प्रत्यर्पण पोर्टल

यूपीआई ने बनाया वैश्विक रिकॉर्ड, हर महीने 20 अरब से अधिक ट्रांजैक्शन प्रोसेस

UNSC सीट के लिए कैरिकॉम करेगा भारत का समर्थन, एफएमएम बैठक में किया वादा

TAGGED: जो नशे में गुरुओं का अपमान करे, वो पंजाब को नशामुक्त नहीं कर सकता : गृह मंत्री अमित शाह

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एशियाई खेलों में नीरू ढांडा के ऐतिहासिक स्वर्ण पर पीएम मोदी ने दी बधाई, महिला ट्रैप टीम को रजत के लिए भी सराहा एशियाई खेलों में नीरू ढांडा के ऐतिहासिक स्वर्ण पर पीएम मोदी ने दी बधाई, महिला ट्रैप टीम को रजत के लिए भी सराहा
Next Article लद्दाख के उपराज्यपाल ने स्पितुक में फुटसल मैदान का उद्घाटन किया लद्दाख के उपराज्यपाल ने स्पितुक में फुटसल मैदान का उद्घाटन किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Asian Games 2026: ग्रीको-रोमन रेसलिंग में सुनील कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा
Asian Games 2026: ग्रीको-रोमन रेसलिंग में सुनील कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा
Sports September 30, 2026
लद्दाख के उपराज्यपाल ने स्पितुक में फुटसल मैदान का उद्घाटन किया
लद्दाख के उपराज्यपाल ने स्पितुक में फुटसल मैदान का उद्घाटन किया
Jammu and Kashmir September 30, 2026
एशियाई खेलों में नीरू ढांडा के ऐतिहासिक स्वर्ण पर पीएम मोदी ने दी बधाई, महिला ट्रैप टीम को रजत के लिए भी सराहा
एशियाई खेलों में नीरू ढांडा के ऐतिहासिक स्वर्ण पर पीएम मोदी ने दी बधाई, महिला ट्रैप टीम को रजत के लिए भी सराहा
Sports September 29, 2026
देश में खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को नहीं होगी किल्लत- शिवराज सिंह चौहान
देश में खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को नहीं होगी किल्लत- शिवराज सिंह चौहान
National September 29, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?